फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   porn website could damage computer

पॉर्न वेबसाइट खराब कर सकती कंप्यूटर

Thu, 11 Apr 2013 01:26 PM IST
बीबीसी हिंदी/डेव ली
बीबीसी हिंदी/डेव ली Updated Thu, 11 Apr 2013 01:26 PM IST
विज्ञापन
porn website could damage computer

अध्ययनों में पाया गया है कि दुनिया भर में मशहूर पॉर्न यानी अश्लील सामग्री दिखाने वाली वेबसाइटें अपने उपयोगकर्ताओं के लिए ख़तरा बनती जा रही हैं।

विज्ञापन


लाखों लोग इन वेबसाइट का उपयोग करते है। लेकिन इन पर मौज़ूद विज्ञापन कंप्यूटर को नुक़सान पहुंचाने वाली फ़ाइलें डाल देते हैं। उपयोगकर्ता को इसकी जानकारी नहीं हो पाती है।
विज्ञापन


शोधकर्ता कॉनराड लॉंगमोर ने पाया कि 'एक्सहैमस्टर' और 'पॉर्नहब' नाम की दो मशहूर वेबसाइटों पर यह ख़तरा कुछ ज्यादा ही था।

आसान नहीं है शिकायत
उनका कहना है कि उपयोगकर्ताओं के लिए दुर्भावना से भरे इन विज्ञापनों की शिकायत कर पाना आसान होना चाहिए।

लॉंगमोर कहते हैं कि अभी तो यह केवल विंडोज का उपयोग करने वालों के लिए ही ख़तरा हैं। लेकिन इसके लिए जिम्मेदार लोग अब मोबाइल फ़ोन पर भी तेज़ी ध्यान दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि यह पाया गया कि किसी भी पॉर्न वेबसाइट पर उनका अपना कोई वायरस नहीं था। लेकिन उनपर लगे विज्ञापनों ने उपयोगकर्ताओं के लिए परेशानी खड़ी की।

लॉंगमोर ने बताया, ''हम इन दुर्भावनापूर्ण विज्ञापनों को 'मालवरटाइजिंग' के नाम से पुकारते हैं।''

उन्होंने बताया कि दुनियाभर में इन विज्ञापनों को जिस तरह से बेचा जाता है, वह काफी जटिल है। ऐसे विज्ञापन कई बार दोबारा बेच दिए जाते हैं, इसलिए यह पता लगाना काफ़ी कठिन है कि आख़िर इनके पीछे हाथ किसका है। वे अक्सर अपना रूप बदलते रहते हैं।

लॉंगमोर ने इन आंकड़ों का विश्लेषण करने के लिए वेबसाइटों की नुक़सानदायक सामग्री का नियमित विश्लेषण करने वाली गूगल की सुविधा का सहारा लिया।

वेबसाइटों पर नजर रखने वाली वेबसाइट एलेक्सा के मुताबिक़ इंटरनेट पर लोकप्रियता के मामले में 'एक्सहैमस्टर' 46वें नंबर पर है। पिछले तीन महीनों में इसके 20 हज़ार 986 पन्नों में से 1067 पन्नों पर 'मालवरटाइजिंग' पाए गए।

एलेक्सा के आंकड़ों के मुताबिक़ एक औसत उपयोगकर्ता इसके 10.3 पन्नों को देखता है। इसका मतलब यह हुआ कि इस दौरान उसे इन नुकसानदायक विज्ञापनों का ख़तरा 42 फ़ीसदी है।

वहीं दूसरी मशहूर वेबसाइट पॉर्नहब के कुल पन्नों में से 12.7 फ़ीसदी पर नुक़सानदायक विज्ञापन पाए गए।

सतर्कता
लॉंगमोर कहते हैं, ''ऐसा लगता है कि मशहूर वेबसाइटों पर पिछले हफ़्तों या उससे पहले से ऐसी ख़तरनाक फाइलों में बढ़ोतरी हुई है।''

उन्होंने बताया कि गूगल की ओर से की गई जांच के समय सबसे अधिक मशहूर वेबसाइट 'एक्सवीडियो' पर कोई भी नुक़सानदाक विज्ञापन नहीं पाया गया। इसका मतलब यह हुआ कि उसे साफ किया गया था।


लॉंगमोर का मानना है कि बहुत से उपयोगकर्ता इन वेवसाइटों के इस खतरे से डरे हुए हैं, इसका मतलब यह हुआ कि बहुत सी मालवरटाइजिंग की शिकायत नहीं हो पाएगी।

उन्होंने कहा कि इस समस्या का एक भाग यह भी है कि सेक्स को वर्जित विषय माना जाता है।

उन्होंने कहा कि वास्तविकता यह है कि पॉर्न वेबसाइटें बहुत ही मशहूर है, इनमें से कई तो दुनिया की सौ मशहूर वेबसाइटों में भी शामिल हैं। इनमें से कुछ के पास बीबीसी से भी अधिक उपयोगकर्ता हैं। इसलिए यह एक बहुत ही गंभीर विषय है।

उन्होंने कहा कि इनके संचालकों को वेबसाइट्स पर दिखने वाले ऐसे विज्ञापनों की शिकायत की एक व्यवस्था बनानी चाहिए और नेटवर्क को भी कुछ जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

उन्होंने कहा, ''मुझे नहीं लगता की यह बहुत जल्द होने वाला है। लेकिन इनके उपयोगकर्ताओं के लिए अच्छी बात यह होगी की वे अपने कंप्यूटर को अप टू डेट रखे।''

बीबीसी ने एक्सहैमस्टर और पॉर्नहब के मालिकों से संपर्क किया। लेकिन इस संबध में उनसे अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed