फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Pope will meet American church leaders in case of sexual assault allegations

यौन शोषण के आरोपों के छिपाने के मामले में पोप करेंगे अमेरिकी चर्च के नेताओं से मुलाकात

Wed, 12 Sep 2018 12:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 12 Sep 2018 12:12 PM IST
विज्ञापन
Pope will meet American church leaders in case of sexual assault allegations
पोप फ्रांसिस
वैटिकन ने कहा है कि एक अमेरिकी कॉर्डिनल के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों को छिपाने के इलजाम लगने के बाद पोप फ्रांसिस अमेरिकी कैथलिक चर्च के नेताओं से गुरुवार को मुलाकात करेंगे। 
विज्ञापन


अमेरिकन कान्फ्रेंस ऑफ कैथलिक बिशप्स के अध्यक्ष कार्डिनल डेनियल डिनार्डो इस बैठक में शामिल होंगे। उन्होंने पिछले माह कहा था कि इस स्कैंडल के मद्देनजर वह पोप से मिलने के इच्छुक हैं।
विज्ञापन


वैटिकन के प्रवक्ता जी बुर्क ने मंगलवार को कहा कि इस बैठक में कान्फ्रेंस के दो अन्य अधिकारी तथा नाबालिगों की सुरक्षा के लिए बने पोंटिफिकल कमीशन के प्रमुख कार्डिनल सीन ओ मैली भी शामिल होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि आर्चबिशप कार्लो मारिया विगानो ने पिछले माह यह कहकर सनसनी मचा दी थी कि फ्रांसिस ने अमेरिकी कार्डिनल टी मैककैरिक के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों की व्यक्तिगत तौर पर पांच वर्षों तक अनदेखी की।

इसी के साथ विगानो ने पोप से पद से हटने की भी मांग की। विगानो वॉशिंगटन में वैटिकन के राजदूत रह चुके हैं। वहीं फ्रांसिस ने आरोपों पर अब तक कुछ भी कहने से इनकार किया है।


वैटिकन ने गुरुवार को होने वाली बैठक का ब्योरा नहीं दिया लेकिन डिनार्डो ने 27 अगस्त को कहा था कि विगानो की ओर से उठाए गए प्रश्नों का निर्णायक और साक्ष्यों पर आधारित उत्तर जरूरी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed