{"_id":"9e7d88c2-7445-11e2-979c-d4ae52bc57c2","slug":"pope-says-will-resign-on-feb-28-vatican-spokesman","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैटिकन के पोप ने पद से इस्तीफ़ा दिया","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
वैटिकन के पोप ने पद से इस्तीफ़ा दिया
बीबीसी
Updated Tue, 12 Feb 2013 11:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथोलिक इसाइयों के सबसे बड़े धर्मगुरु वेटिकन के पोप ने इस महीने के आखिर में अपने पद से इस्तीफ़े की घोषणा की है। वैटिकन ने पोप के हवाले से कहा है कि वो अब 85 साल के बुज़ुर्ग हो गए हैं।
विज्ञापन
85 वर्षीय पोप बेनेडिक्ट 16वें, 2005 के अप्रैल महीने में पोप जॉन पॉल द्वितीय के निधन के बाद पोप बने थे। 78 वर्ष की उम्र में पोप बने कार्डिनल जोसेफ़ रैटज़िंगर वैटिकन के पोप बनने वाले सबसे ज्यादा उम्र के पोप में एक थे। पोप बेनेडिक्ट के कार्यकाल में दशकों में पहली बार वैटिकन के पादरियों द्वारा बाल यौन उत्पीड़न के आरोप लगे थे।
विज्ञापन
ख़राब सेहत
इस्तीफ़े के बारे में अपने बयान में पोप ने कहा है, "ईश्वर के समक्ष कई बार आत्मनिरीक्षण के बाद मैं इस नतीजे पर पहुंचा हूं कि ज्यादा आयु की वजह से मैं चर्च की जिम्मेदारियों को ठीक तरह से पूरा नहीं कर पा रहा हूं।"
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा, "आज की दुनिया में चीज़ें तेज़ी से बदल रही हैं और ईश्वरीय आस्था भी प्रश्नों के घेरे में है. ऐसे में सेंट पीटर के आदेश और ईसाई धर्मसिद्धांतों के अनुपालन के लिए मस्तिष्क और शरीर की शक्ति का साथ देना ज़रूरी है, लेकिन पिछले कुछ महीनों में मेरे भीतर ये शक्ति कम हुई है, इसलिए अब मुझे ये बात स्वीकार करनी पड़ रही है कि मैं चर्च द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों को पूरा करने में असमर्थ महसूस कर रहा हूं।