{"_id":"deea97a0-7720-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"pope-hints-he-will-retire-into-seclusion","type":"story","status":"publish","title_hn":"पद छोड़ने के बाद एकांत में रहेंगे पोप?","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
पद छोड़ने के बाद एकांत में रहेंगे पोप?
Updated Fri, 15 Feb 2013 09:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोमन कैथोलिक चर्च के प्रमुख पोप बेनेडिक्ट सोलहवें ने संकेत दिए है वे इस महीने के अंत में अपना पद छोड़ने के बाद एकांत में जीवन बिताना चाहते हैं।
विज्ञापन
रोमन पादरियों की एक बैठक में उन्होंने कहा कि हालांकि मैं अपना पद छोड़ रहा हूं लेकिन फिर भी आपके करीब रहूंगा। चाहे मैं दुनिया से छिप कर ही क्यों न रहूं।
विज्ञापन
उन्हें 78 वर्ष की उम्र में पोप चुना गया था और अब उनकी उम्र 85 साल की है। जब सोमवार को उन्होंने अपना पद छोड़ने की घोषणा की तो दुनिया भर को बड़ा आश्चर्य हुआ।
विज्ञापन
उन्होंने पद छोड़ने का कारण बढ़ती उम्र और खराब होती सेहत को बताया था। वेटिकन में मौजूद बीबीसी के संवाददाता एलेन जॉनस्टन का कहना है कि पोप पूरी तरह से सार्वजनिक जीवन से दूर जाने की योजना बना रहे हैं।
विदाई
हालांकि उम्मीद की जा रही है कि वो पद छोड़ने के बाद अपना जीवन वेटिकन के मठ में बिताएंगे और इस बात को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि नए पोप के साथ उनके संबंध किस तरह के रहेंगे। माना जा रहा है कि नए पोप का चुनाव ईस्टर से पहले हो जाएगा। ईस्टर इस साल 31 मार्च को मनाया जाएगा।
बीबीसी संवाददाता के अनुसार पोप बेनेडिक्ट ने एकांत में जाने की बात वेटीकन में सैकड़ो संख्या में जुटे पादरियों के समक्ष कही। इस टिप्पणी को उनके विदाई भाषण के तौर पर देखा जा रहा है।
उनका कहना था कि चर्च के नवीनीकरण के लिए काम करना होगा। 2005 के अप्रैल महीने में पोप जॉन पॉल द्वितीय के निधन के बाद कार्डिनल योसेफ रात्सिंगर पोप बेनेडिक्ट सोलहवें बने थे।
पोप बेनेडिक्ट के कार्यकाल में दशकों में पहली बार चर्च के पादरियों पर बाल यौन उत्पीड़न के संगीन आरोप लगे थे।