फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   police release Brussels Attacker

ब्रसेल्स हमला: तीसरे 'हमलावर' की तस्वीर जारी

Wed, 23 Mar 2016 04:30 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 23 Mar 2016 04:30 PM IST
विज्ञापन
police release Brussels Attacker
पुलिस ब्रसेल्स के तीसरे हमलावर की तस्वीर जारी की - फोटो : bbc

बेल्जियम के राष्ट्रीय प्रसारक आरटीबीएफ के अनुसार ब्रसेल्स में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बम धमाके करने वाले 'दो हमलावरों' की पहचान कर ली गई है। ये दोनों भाई हैं और इनका नाम खालिद और ब्राहीम अल-बक्रवी है। आरटीबीएफ के अनुसार इन दोनों के बारे में पुलिस पहले से ही जानती थी।

विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे में दिखे तीसरे व्यक्ति की तस्वीर बेल्जियम पुलिस ने जारी कर दी है। इस व्यक्ति नाजिम लाचरवी को कथित तौर पर 'तीसरा हमलावर' बताया जा रहा है। पुलिस ब्रसेल्स के तीसरे हमलावर की तस्वीर जारी की  पुलिस के पिछले साल नवंबर में हुए पेरिस हमलों के संबंध में नाजिम की तलाश थी।
विज्ञापन


मंगलवार को ब्रसेल्स के एयरपोर्ट और एक मेट्रो स्टेशन में हुए धमाकों में मारे गए लोगों की संख्या 34 हो गई है जबकि 250 लोग जख्मी हुए हैं।मंगलवार को ब्रसेल्स एयरपोर् ट पर दो और सेंट्रल मेट्रो स्टेशन पर एक धमाका हुआ। इस्लामिक स्टेट चरमपंथी संगठन ने इन हमलों की ज‌िम्मेदारी ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने इस्लामिक स्टेट का ट्रांसक्रिप्ट किया जारी 

police release Brussels Attacker

ब्रसेल्स में छापेमारी के दौरान पुलिस को कीलों और रसायनिक पदार्थों से भरा एक विस्फोटक डिवाइस और इस्लामिक स्टेट का झंडा मिला है।बीबीसी ने उन दस्तावेजों को देखा है जिनमें खुद को इस्लामिक स्टेट कहने वाले चरमपंथी समूह के यूरोप में काम करने के तौर-तरीकों की जानकारी मिली है।

फ्रांसीसी खुफ‌िया एजेंसी डीजीएसआई ने गिरफ्तार किए गए इस्लामिक स्टेट के लड़ाकों से पूछताछ की जानकारी का ट्रांसक्रिप्ट जारी किया है। इन दस्तावेजों से उनकी ट्रेनिंग, हथियारों और तरीकों की जानकारी मिलती है।

पिछले साल अप्रैल में पेरिस के पास एक चर्च पर हमला करने के लिए आईएस की ओर से नियुक्त किए गए एक व्यक्ति ने कहा है कि उसके लिए हथियारों और अन्य जरूरी सामान की व्यवस्था एक सहयोगी गुट ने की थी।

इस गुट का इसके साथ कोई संपर्क नहीं था।एक अन्य व्यक्ति ने पुलिस को बताया है कि लड़ाकों को ट्रेनिंग देकर यूरोप में उन्हीं की जमीन पर भेज दिया जाता है और उन्हें हमला करने कि लिए 50,000 यूरो दिए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed