{"_id":"5ad3c8ec4f1c1b62098b4c30","slug":"pm-modi-will-get-unprecedented-reception-on-britain-tour","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन दौरे में प्रधानमंत्री मोदी का होगा अभूतपूर्व स्वागत, ब्रिटिश PM टेरिजा मे संग करेंगे दो बैठक","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
ब्रिटेन दौरे में प्रधानमंत्री मोदी का होगा अभूतपूर्व स्वागत, ब्रिटिश PM टेरिजा मे संग करेंगे दो बैठक
एजेंसी, लंदन
Updated Mon, 16 Apr 2018 03:19 AM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कॉमनवेल्थ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट मीटिंग (सीएचओजीएम) में भाग लेने के लिए चार दिन की यात्रा पर मंगलवार को ब्रिटेन जा रहे हैं। 52 देशों के प्रतिनिधियों में से वह एकमात्र राष्ट्र प्रमुख हैं, जिन्हें द्विपक्षीय बातचीत का न्यौता दिया गया है। ब्रिटेन के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक मोदी का ब्रिटेन में अभूतपूर्व स्वागत होगा। वह बुधवार को ब्रिटिश पीएम टेरिजा मे संग एक नहीं दो बैठक करेंगे। इसके बाद गुरुवार से शुरू हो रहे कॉमनवेल्थ सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
अधिकारियों के मुताबिक 10 डाउनिंग स्ट्रीट में मोदी और टेरिजा मे परस्पर हित, सीमा पार आतंकवाद, वीजा और प्रवासियों के मुद्दे पर चर्चा करेंगे। इसके बाद दोनों नेता लंदन के साइंस म्यूजियम जाएंगे। जहां विज्ञान और नवाचार के पांच हजार साल नामक प्रदर्शनी देखेंगे और भारतीय मूल के व अन्य वैज्ञानिकों से रूबरू होंगे। इसके बाद दोनों देशों के बीच हुए समझौते के तहत बने नए आयुर्वेदिक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को लांच करेंगे। मोदी सम्मेलन में भाग लेने वाले एक मात्र नेता हैं, जिन्हें लिमोजिन से सफर की इजाजत है। बाकी नेता बस से यात्रा करेंगे।
विज्ञापन
महारानी और प्रिंस से भी मुलाकात
मोदी स्वीडन से मंगलवार रात ब्रिटेन पहुंचेंगे। वह तीन वरिष्ठ विश्व नेताओं में से एक होंगे, जो महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। मोदी के स्वागत में एक विशेष कार्यक्रम प्रिंस चार्ल्स ने भी आयोजित किया है, जिसमें वे टाटा मोटर की पहली इलेक्ट्रिक जगुआर चलाऐंगे। यह प्रोजेक्ट भारत-यूके तकनीकी सहयोग का प्रतीक है।
विज्ञापन