फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   plane crashes in russia, all passenger dead

दुबई से जा रहा विमान रूस में गिरा, 61 की मौत

Sat, 19 Mar 2016 09:12 AM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Sat, 19 Mar 2016 09:12 AM IST
सार

  • विमान में 55 यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार
  • विज़िबिलिटी न होने की वजह से हुआ हादसा
  • हादसे के बाद दूसरी उड़ानों का रास्ता बदला

विज्ञापन
plane crashes in russia, all passenger dead
विमान हादसा - फोटो : reuters

विस्तार

दुबई से दक्षिणी रूस जा रहा एक यात्री विमान हादसे का शिकार हो गया है। इसमें 55 यात्री और विमान चालक दल के छह सदस्य सवार थे। विमान रूस के दक्षिणी शहर रोस्तोफ़-ऑन-दोन में गिरा।
विज्ञापन


खबरों के मुताबिक़, फ़्लायदुबई का बोइंग-738 विमान उतरते समय रनवे से आगे निकल गया और आग के एक गोले में तब्दील हो गया। अभी यह साफ़ नहीं हो पाया है कि विमान हादसे की वजह क्या थी। पर माना जा रहा है कि विज़िबिलिटी न होने की वजह से यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन


अपुष्ट ख़बरों के मुताबिक़, विमान में सवार सभी लोग मारे गए हैं। विमान में धमाके और आग लगने की ख़बरें भी हैं। इस हादसे के बाद दूसरी उड़ानों का रास्ता बदल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ लगभग 100 राहत कर्मी मौक़े पर पहुँच गए हैं और आग बुझा दी गई है। एयरलाइन्स ने अपने फ़ेसबुक पेज पर लिखा है कि उसे "घटना की जानकारी" है। उसने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।


फ़्लाईदुबई सस्ते में हवाई सेवा देने वाली एयरलाइन्स है। इसे साल 2009 में शुरू किया गया। यह एयरलाइन्स दुबई में स्थित है और 90 ठिकानों तक हवाई सेवाएं देती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed