फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   pilot threats passanders of aeropalne in italy

200 यात्रियों वाले विमान को दी क्रैश करने की धमकी

Tue, 08 Mar 2016 04:27 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 08 Mar 2016 04:27 PM IST
सार

  • पत्नी की धमकी पर हुआ नाराज पायलट
  • रोम से जपान जा रहा था विमान
  •  

विज्ञापन
pilot threats passanders of aeropalne in italy
हवाई जहाज - फोटो : Youtube Grab

विस्तार

एक पायलट की पत्नी ने उसे छोड़ने की धमकी क्या दे दी उसने हवाई जहाज में बैठे 200 यात्रियों की जान जोखिम में डाल दी। दरअसल, इटली निवासी एक पायलट की ड्यूटी रोम से जापान जा रहे विमान में लगी थी। द टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार पायलट और उसकी पत्नी का झगड़ा हुआ था।

विज्ञापन


इस झगड़े के बाद पत्नी ने पायलट को छोड़ने की धमकी दे दी, जिससे नाराज होकर उसने धमकी दे दी कि वो 200 यात्रियों वाले उस प्लेन को वो क्रैश कर देगा लेकिन ऐसी कोई भी अनहोनी होने से पहले पुलिस ने उसे टाल दिया। पायलट पति के मैसेज को देखकर पत्नी परेशान हो गई और उसने फियूमिसिनो एयरपोर्ट के सुरक्षा अधिकारियों को अलर्ट किया। जिसके बाद विमान उड़ाने से पहले ही पायलट को विमान से उतार दिया गया।
विज्ञापन


स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पायलट को सस्पेंड कर दिया गया है और उसका दिमागी इलाज कराया जा रहा है। हालांकि इस पूरे मामले की जानकारी विमान में सवार यात्रियों को नहीं हो पाई और विमान का पायलट को बदल दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed