फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   physics nobel prize 2015

दो वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से भौतिकी का नोबेल

Tue, 06 Oct 2015 06:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 06 Oct 2015 06:59 PM IST
विज्ञापन
physics nobel prize 2015

जापान के वैज्ञानिक तकाकी कजीता और कनाडा के अर्थर मैकडोनांड को संयुक्त रूप से भौतिकी विज्ञान का नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा। इन दोनों को न्यूट्रीनोज की ‘गिरगिटनुमा’ प्रकृति के बारे में पता लगाने के लिए यह पुरस्कार दिया जाएगा। दोनों वैज्ञानिकों ने यह साबित किया है कि परमाणु के बेहद सूक्ष्म कण न्यूट्रीनोज में भार भी होता है।

विज्ञापन


द रॉयल स्विडिश अकेडमी ऑफ साइंसेज ने कहा है कि इन दोनों वैज्ञानिकों ने यह साबित करने में यह भूमिका निभाई कि न्यूट्रिनोज अपनी पहचान बेहद तेजी से बदलते हैं। 56 वर्षीय कजीता टोक्यो विश्वविद्यालय में प्रोफेसर और इंस्टीट्यूट फॉर कॉस्मेटिक रे रिसर्च के निदेशक हैं जबकि 72 वर्षीय मैकडोनाल्ड कनाडा के क्वीन्स यूनिवर्सिटी ऑफ किंग्सटन में प्रोफेसर एमिरेट्स हैं। इन दोनों वैज्ञानिकों के बीच करीब 9.60 लाख अमेरिकी डॉलर की राशि बांटी जाएगी।
विज्ञापन


इन्हें 10 दिसंबर को पुरस्कार वितरण समारोह में एक-एक डिप्लोमा और एक-एक गोल्ड मेडल दिया जाएगा। दोनों वैज्ञानिकों ने जापान के सुपर कैमियोकांडे डिटेक्टर और कनाडा के सडबरी न्यूट्रीनो ऑबजर्वेट्री में काम करते हुए ये आविष्कार किए। वर्ष 1998 में कजीता ने दिखाया कि न्यूट्रीनोज को कैसे देखा जा सकता है। इसके तीन साल बाद मैकडोनाल्ड ने भी साबित किया कि कैसे सूर्य से आने वाले न्यूट्रीनोज अपना रंग बदलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टॉकहोम में एक न्यूज कांफ्रेंस में टेलीफोन पर मैकडोनाल्ड ने कहा कि जब यह पूरी तरह स्पष्ट हो गया कि सूर्य से धरती पर आने के दौरान न्यूट्रीनोज एक रूप से दूसरे में बदल जाते हैं तब उनके लिए वह अद्भुत क्षण है। उन्होंने स्वीकार किया कि यह एक बेहद डरावना आविष्कार था। अभी वैज्ञानिकों को यह पता करना है कि न्यूट्रीनोज का वास्तविक भार क्या है।


क्या है न्यूट्रीनोज
न्यूट्रिनोज बेहद सूक्ष्म कण होते हैं जो सूर्य और तारों के साथ परमाणु संयंत्रों में परमाणु रिएक्शन के दौरान पैदा होते हैं। अकादमी ने कहा है कि वैज्ञानिकों की इस खोज से परमाणु के एक सबसे सूक्ष्म चीज के बारे में हमारी समझ बदल गई, जो ब्रह्मांड के बारे में हमारे विचार के लिए काफी अहम साबित हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed