फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   pet love may be wasteful

पालतू के चक्कर में कहीं फालतू न जाए प्यार

Tue, 16 Apr 2013 02:30 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Tue, 16 Apr 2013 02:30 PM IST
विज्ञापन
pet love may be wasteful

अकेलापन महसूस हो रहा हो तो दोस्तों या रिश्तेदारों का साथ बहुत काम आता है लेकिन एक सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट के ताजा सर्वेक्षण के मुताबिक ब्रिटेन में लोग उदासी में किसी नजदीकी रिश्तेदार के बजाए अपने पालतू जानवर से जादू की झप्पी लेना अधिक पसंद करते हैं।

विज्ञापन


माई सोशल नेटवर्क के सर्वेक्षण में शामिल कुल 1,124 लोगों में से लगभग आधे लोगों ने ऐसी राय जाहिर की।

सर्वे में भाग लेने वाले एक तिहाई लोगों ने कहा कि वे साल में 30 दिन तक अपने पालतू पशुओं की देखरेख में बिताते हैं।

ओपिनियन मैटर्स द्वारा मार्च में किये गये इस सर्वेक्षण में पांच में तीन लोगों ने कहा कि उन्होंने अपने पालतू पशु के लिए सामाजिक कार्यक्रम टाल दिया।

पहला प्यार
सर्वेक्षण में यह बात उभर कर सामने आई है कि करीब 7 फीसदी लोगों ने पशुओं के कारण प्रेमिका से मिलने का कार्यक्रम टाल दिया और 4 प्रतिशत ने काम पर नहीं जाने के लिए बीमार होने का बहाना बना दिया।
विज्ञापन


वेबसाइट ने इस सर्वेक्षण को 'ब्रिटेन में पालतू पशुओं की गई गिनती' बताया है।

सर्वेक्षण में बताया गया है कि पालतू पशु रखने वाले पांच लोगों में से एक व्यक्ति नियमित रूप से सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर पालतू पशुओं की तस्वीरें साझा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 10 फीसदी लोग शादी जैसे समारोहों में अपने पशुओं को साथ ले जाना पसंद करते हैं।

बच्चों के समान
ब्रिटेन के पालतू जानवर रखने वाले मालिकों में से एक चौथाई का कहना है कि उनके पशु उनके लिए जानवर नहीं बल्कि बच्चों के समान हैं जबकि 15 फीसदी बताते हैं कि वे अपनी समस्याओं को इन पशुओं के साथ साझा करते हैं।

पशु चिकित्सक एम्मा मिलने कहती हैं, "एक पशु चिकित्सक और पशु कल्याण की पैरोकार के तौर यह बेहद खुशी की बात है कि इतनी बड़ी संख्या में लोग यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हमारे पशुओं की देखभाल ठीक तरह से हो।"


उन्होंने कहा, "प्रत्येक व्यक्ति को उस जिम्मेदारी के प्रति सजग होना चाहिए जो पशु पालने के साथ उनके ऊपर आ जाती है। फिर चाहे वह कुत्ता, बिल्ली, गिनी पिग या मछली ही क्यों न हो और इस गिनती के परिणाम बताते हैं कि ब्रिटेन के ज्यादातर पशु मालिक अपने पशुओं को स्वस्थ्य और सुखी जीवन देने के लिए बेहतरीन काम कर रहे हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed