फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   people crazy for handicapped girl yani Lauren Get marriage proposal

'एक हाथ वाली लड़की' के दीवाने हुए लोग, मिल रहा शादी का प्रस्ताव

Wed, 16 Aug 2017 05:59 PM IST
बीबीसी, हिन्दी
बीबीसी, हिन्दी Updated Wed, 16 Aug 2017 05:59 PM IST
विज्ञापन
people crazy for handicapped girl yani Lauren Get marriage proposal
यानी लॉरेन - फोटो : बीबीसी

खामियां हर इंसान में होती हैं, कोई ऐसा नहीं है जिसमें खूबियां ही खूबियां हों। लेकिन जिंदगी की जंग वही जीतता है जो कमजोरियों को अपनी ताकत बना ले और 21 साल की लॉरेन ने यही किया है।

विज्ञापन


पिछले साल हुए एक हादसे में लॉरेन ने अपना एक हाथ खो दिया था। इसके बावजूद उन्होंने अपनी जिंदादिली और खिलखिलाहट नहीं खोई। अपने गजब के सेंस ऑफ ह्यूमर और हाजिरजवाबी की बदौलत वह इंटरनेट पर छाई हुई हैं। वो कहती हैं हंसी-मजाक करने की इस आदत ने उन्हें तकलीफ से निकलने में मदद की।
विज्ञापन


लॉरेन खुद पर हंसते हुए कहती हैं, 'मैं कभी 'ताली बजाने वाली' इमोजी नहीं बनाती क्योंकि मैं असल में ताली बजा ही नहीं पाती।'

पहले उन्हें अपने कटे हुए हाथ पर हंसना अजीब लगता था लेकिन जब से उन्होंने ऐसा करना शुरू किया, सबकुछ बदल गया। लॉरेन ट्विटर पर एक से बढ़कर एक मजेदार ट्वीट करती हैं, इंस्टाग्राम पर अपनी ढेर सारी तस्वीरें शेयर करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

डेटिंग साइट 'टिंडर' पर कई लोग हैं इनके दीवाने

people crazy for handicapped girl yani Lauren Get marriage proposal
यानी लॉरेन - फोटो : बीबीसी

इतना ही नहीं उन्होंने डेटिंग साइट 'टिंडर' पर अपनी प्रोफाइल भी बना रखी है और कई लोग उनके दीवाने हैं, उनसे शादी करना चाहते हैं।


टिंडर प्रोफाइल में वो अपने व्यक्तित्व को 10 में से 20, चेहरे को 10 में 10 और बॉडी को 10 में 9 नंबर देती हैं। साथ ही वो ये भी बताती हैं उनके 1/2 यानी दो में से एक हाथ ही है।

लॉरेन की प्रोफाइल को खूब पसंद किया जा रहा है और कहना गलत नहीं होगा कि ये वायरल हो रही है। लोग न सिर्फ उनकी सकारात्मकता से प्रभावित हो रहे हैं बल्कि उन्हें शादी का प्रस्ताव भी दे रहे हैं। यानी लॉरेन अपनी जिंदगी को तो भरपूर जी रही ही हैं, साथ ही दूसरों को भी जीना सिखा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed