फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   passenger plane seconds away from collision with ufo

'उड़न तश्तरी' से टकराने से बचा प्लेन

Wed, 01 May 2013 09:26 PM IST
Updated Wed, 01 May 2013 09:26 PM IST
विज्ञापन
passenger plane seconds away from collision with ufo

स्कॉटलैंड में एक यात्री जहाज़ धरती से चार हज़ार फुट ऊपर उड़ने वाली अज्ञात वस्तु (यूएफ़ओ) से टकराने से बाल-बाल बचा।

विज्ञापन


एयरबस ए320 2 दिसंबर को ग्लासगो एयरपोर्ट पर उतरने की तैयारी कर रहा था कि एक यूएफ़ओ इससे सिर्फ़ 300 फुट नीचे से गुज़रा।

जहाज़ के पायलट के अनुसार राडार पर नज़र नहीं आई उस वस्तु के जहाज़ से टकराने की आशंका “बहुत अधिक” थी।

दुर्घटना की आशंका की जांच करने वाले ब्रिटेन के एयरप्रोक्स बोर्ड का कहना है कि ऐसी किसी वस्तु के होने की बात साबित नहीं हो पाई है।

वह रहस्यमयी चीज़

ए320 विमान अपनी लैंडिंग लाइट्स के साथ करीब 4,000 फुट की ऊंचाई पर था, जब पायलट और नॉन-फ़्लाइंग पायलट ने एक वस्तु को करीब सौ मीटर दूर देखा।

इससे पहले कि वह दोनों इससे बचने के लिए कुछ कर पाते वह वस्तु जहाज़ के ठीक नीचे से गुज़र गई। यह सब इतनी तेज़ी से हुआ कि उन्हें इसे ठीक से देखने का मौका भी नहीं मिला।


हालांकि वह इससे सहमत थे कि यह नीली और पीली या चांदी के रंग की थी। इसका आगे का हिस्सा छोटा था लेकिन यह “गुब्बारे से बड़ी थी।”

लेकिन इस बारे में एयर ट्रैफ़िक कंट्रोल का कहना है कि इस घटना के समय वहां किसी और वस्तु के कोई चिन्ह नहीं मिले हैं।

हालांकि प्रेसट्विक में एक रा़डार ने, 28 सेकेंड पहले, ए320 से करीब 1.3 नॉटिकल मील दूर “पहचान में न आ सका उड़ान का एक निशान” देखा।

पूछने पर ग्लासगो एयरपोर्ट कंट्रोलर ने वहां किसी भी जहाज के पायलट से बात नहीं कर रहा और राडार पर भी कोई चीज़ नहीं दिखाई दे रही।

विमान के उतरने के बाद पायलट ने ग्लासगो एयरोड्रम कंट्रोलर को बताया, “यह हमसे कुछ सौ फुट की दूरी से गुज़रा, यह सीधा हमारे नीचे से गुज़रा।

इसके गुज़रने के ठीक 10 सेकेंड बाद हमने इसके बारे में बताया। यह नहीं पता कि यह किस दिशा में गया लेकिन यह हमारे ठीक नीचे से गुज़रा।”

एयरप्रोक्स की रिपोर्ट के अनुसार, “ए320 के पायलट के वर्णन से मिलती-जुलती किसी भी चीज़ के निशान नहीं मिल सके हैं। इसके अलावा उस इलाके में किसी और चीज की उपस्थिति की सूचना भी नहीं मिल सकी है।”

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed