फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   paris attacks suspect

'लोग न मरें, इसलिए खुद को नहीं उड़ाया'

Sat, 02 Apr 2016 12:53 PM IST
बीबीसी/पेरिस
बीबीसी/पेरिस Updated Sat, 02 Apr 2016 12:53 PM IST
विज्ञापन
paris attacks suspect
सालाह अब्देसलाम - फोटो : BBC

पेरिस हमलों के संदिग्ध सालाह अब्देसलाम के भाई का कहना है कि अब्देसलाम ने खुद को इसलिए नहीं उड़ाया कि वो लोगों की जान बचाना चाहता था। मोहम्मद अब्देसलाम ने बेल्जियम की एक जेल में सालाह से मुलाकात के बाद एक फ्रेंच टीवी चैनल से बातचीत में ये बात कही। सालाह ने उन्हें बताया कि अगर मैं खुद को उड़ा लेता तो और बहुत सारे लोग मारे जाते। सौभाग्य से मैंने ऐसा नहीं किया।

विज्ञापन


पेरिस में 13 नवंबर 2015 को एक कंसर्ट हॉल, एक स्टेडियम, रेस्त्रों और बारों पर हमले में 130 लोग मारे गए थे। सालाह अब्देसलाम को पिछले महीने ब्रसेल्स में गिरफ्तार किया गया। उसे ब्रसेल्स में धमाकों से चार दिन पहले गिरफ्तार किया गया जिनमें 32 लोग मारे गए थे। पुलिस का मानना है कि दोनों शहरों में हुए हमलों के पीछे एक ही गिरोह का हाथ है। सालाह अब्देसलाम का जन्म बेल्जियम में हुआ था और वो एक फ्रांसीसी नागरिक हैं। चार महीनों से वो ब्रसेल्स में छिपे हुए थे। गिरफ़्तारी के बाद सालाह अब्देसलाम से पेरिस हमले में कथित भूमिका को लेकर शुरुआती पूछताछ हुई है और अब उसे फ्रांस प्रत्यर्पित किया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed