फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   pakistani teenager malala shot by taliban to undergo skull surgery

फिर की जाएगी मलाला की सर्जरी

Thu, 31 Jan 2013 02:52 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Thu, 31 Jan 2013 02:52 PM IST
विज्ञापन
pakistani teenager malala shot by taliban to undergo skull surgery

पाकिस्तान में तालिबान चरमपंथियों के हमले में घायल हुई 15 वर्षीय स्कूली छात्रा मलाला यूसुफजई के सिर के क्षतिग्रस्त हिस्से को दुरुस्त करने के लिए एक बार फिर सर्जरी की जाएगी।

विज्ञापन


ब्रिटेन के बर्मिंघम स्थित क्वीन एलिजाबेथ अस्पताल ने बताया कि मलाला की सर्जरी अगले दस दिन में की जाएगी। इसे दो चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में उसके सिर में धातु की एक विशेष प्लेट डाली जाएगी।
विज्ञापन


दूसरे चरण में मलाला के कान में एक छोटा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण फिट किया जाएगा जिससे उसको सुनने में मदद मिलेगी। मलाला को तालिबान चरमपंथियों ने गत अक्टूबर में बेहद करीब से गोली मार ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब से गोली लगने से मलाला के बाएं कान की सुनने की ताकत खत्म हो गई थी। उसे इलाज के लिए क्वीन एलिजाबेथ अस्पताल में भर्ती कराया गया था और इसी महीने की शुरुआत में छुट्टी दे दी गई थी।

टाइटेनियम की प्लेट
क्वीन एलिजाबेथ अस्पताल के कृत्रिम अंग विशेषज्ञ स्टीफन एडमंडसन ने मलाला के सिर के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत के लिए की जाने वाली सर्जरी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खोपड़ी के क्षतिग्रस्त हिस्से के रूप में टाइटेनियम की प्लेट का इस्तेमाल किया जा सकता है।

क्वीन एलिजाबेथ अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ। डेव रोजर ने कहा कि उसकी हालत में तेजी से सुधार हुआ है जो उसकी दृढ़ इच्छाशक्ति और संकल्प को दिखाता है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि अगर पाकिस्तान में उसकी सर्जरी नहीं हुई होती तो उसका बचना मुश्किल था।

पेट में रखी है सिर की हड्डी
उन्होंने बताया कि मलाला की सर्जरी दो चरणों में पूरी होगी और हर चरण को पूरा होने में डेढ़ घंटे का समय लग सकता है। मलाला को पूरी तरह ठीक होने में 15 से 18 महीने लगेंगे।


डॉ. रोजर ने साथ ही बताया कि पाकिस्तान में डॉक्टरों ने मलाला की खोपड़ी के क्षतिग्रस्त हुए हिस्से को उसके पेट में रख दिया था ताकि उसे जीवंत रखा जा सके।

हालांकि ब्रिटिश डॉक्टरों ने मलाला की खोपड़ी की मरम्मत के लिए धातु की प्लेट का इस्तेमाल करने का विकल्प चुना है क्योंकि उनका मानना है कि पेट में रखी हड्डी अब सिकुड़ गई होगी। संभावना है कि अब उसे निकालकर नष्ट कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed