फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Pak Nobel winner Malala Yousafzai wants to come in India, to work for girls

भारत आना चाहती हैं पाक नोबेल विजेता मलाला यूसुफजई, लड़कियों के लिए काम करने को इच्छुक

Mon, 29 Jan 2018 01:30 AM IST
एजेंसी, अमर उजाला, दावोस
एजेंसी, अमर उजाला, दावोस Updated Mon, 29 Jan 2018 01:30 AM IST
विज्ञापन
Pak Nobel winner Malala Yousafzai wants to come in India, to work for girls

युवा पाकिस्तानी कार्यकर्ता मलाला यूसुफजई को भारत से काफी लगाव है। भारतीयों से उन्हें काफी समर्थन और प्यार मिलता है। लिहाजा वह भारत का दौरा करना चाहती हैं और यहां लड़कियों के लिए काम करना चाहती हैं। 20 वर्षीय मलाला को 15 वर्ष की आयु में स्कूल जाते समय तालिबानी आतंकियों ने गोली मार दी थी। पाकिस्तान आतंकियों की इस करतूत की पूरे विश्व में निंदा हुई। नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला संयुक्त राष्ट्र की शांति दूत हैं। 

विज्ञापन


भारत की संस्कृति और मूल्यों से काफी कुछ सीखना चाहती हैं 

मलाला ने कहा कि वह भारत के बारे में हमेशा से पढ़ती रही हैं। वह भारतीय फिल्म और ड्रामा की भी बड़ी प्रशंसक हैं। वह भारत की संस्कृति और उसकी मान्यता व मूल्यों से काफी कुछ सीखना चाहती हैं। मलाला पूरी दुनिया में लड़कियों की शिक्षा पर निवेश करना चाहती हैं। वह अपनी पहल गुलमाकाई नेटवर्क का भारत में भी विस्तार करना चाहती हैं। उनका यह नेटवर्क पूरी दुनिया में लड़कियों की शिक्षा की जागरूकता पर काम कर रहा है। 
विज्ञापन


मलाला ने कहा कि वह भारत में लड़कियों के लिए काम करना चाहती हैं। वह यहां के स्थानीय लोगों के साथ काम करने को इच्छुक हैं क्योंकि वे स्थानीय मुद्दों को भली-भांति समझते हैं और वे इसके हल के लिए आवश्यक सुझाव दे सकते हैं। युवा पाकिस्तानी कार्यकर्ता ने यह भी माना कि भारत और पाकिस्तान की समस्याएं समान हैं। दोनों ही देशों में एक समान संस्कृति है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत से उन्हें काफी पत्र मिलते हैं। काफी भारतीय उनके समर्थक हैं और इसके लिए वह सभी भारतवासियों की शुक्रगुजार हैं। एक भारतीय लड़की के द्वारा भेजे गए पत्र को याद करते हुए मलाला ने कहा कि एक बच्ची ने उन्हें पत्र में लिखा कि वह भारत की प्रधानमंत्री बनना चाहती है। एक दिन हम दोनों ही प्रधानमंत्री बनेंगे और उसके बाद हम दोनों देशों के बीच शांति लाने के लिए वार्ता करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed