फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   osama bin laden was blind in one eye

काना था ओसामा बिन लादेन

Fri, 28 Sep 2012 12:50 AM IST
लंदन/एजेंसी
लंदन/एजेंसी Updated Fri, 28 Sep 2012 12:50 AM IST
विज्ञापन
osama bin laden was blind in one eye
अमेरिकी कार्रवाई में पाकिस्तान के एबटाबाद में मारा गया दुनिया का सबसे खतरनाक आतंकवादी ओसामा बिन लादेन एक आंख से काना था और किसी जमाने में वह मुसलिम ब्रदरहुड का सदस्य भी रहा था। मौजूदा अल कायदा प्रमुख अयमान अल जवाहिरी ने पूर्व सरगना को दी गई श्रद्धांजलि वाले एक नए वीडियो में यह दावा किया है।
विज्ञापन


जवाहिरी ने लादेन के जीवन के बारे में वीडियो में एक घंटे तक बातचीत की है। लादेन पिछले साल पाकिस्तान के एबटाबाद में अमेरिकी नेवी सील कमांडो द्वारा मार गिराया गया था। ‘डेज विद दी इमाम’ शीषर्क वाले वीडियो को कट्टरपंथी इसलामिक वेबसाइट पर डाला गया है जिसमें अल जवाहिरी ने यह भी खुलासा किया है कि लादेन मुसलिम ब्रदरहुड का सदस्य रहा था। मुसलिम ब्रदरहुड अरब जगत का सर्वाधिक प्रभावशाली और व्यापक इसलामिक मूवमेंट होने के साथ ही कई अरब देशों में एक बड़ा राजनीतिक विपक्षी संगठन है।
विज्ञापन


जवाहिरी ने कहा कि जो लोग जानते नहीं हैं, उन्हें बताना चाहता हूं कि सऊदी अरब में पैदा हुआ लादेन अपनी युवावस्था के दौरान एक हादसे में अपनी बाईं आंख गंवा बैठा था। उसने यह भी दावा किया कि अफगानिस्तान में सोवियत संघ के खिलाफ जिहाद छेड़ने पर जोर देने के कारण आतंकवादी सरगना को मुसलिम ब्रदरहुड की सऊदी शाखा से निष्कासित कर दिया गया था। ऐसा दावा किया जाता है कि लादेन अफगानिस्तान की सीमा के समीप लगते पाकिस्तान के पेशावर शहर में तालिबान को नकदी देने के लिए गया था लेकिन उस समय उसने सशस्त्र संघर्ष में शामिल होने के ब्रदरहुड के आदेशों का उल्लंघन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed