फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Ones Theresha banned Zakir Naik in Britain

नई ब्रिटिश पीएम थेरेसा का जाकिर नाईक से है पुराना रिश्ता

Thu, 14 Jul 2016 11:55 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 14 Jul 2016 11:55 AM IST
विज्ञापन
Ones Theresha banned Zakir Naik in Britain

ये बात सुनने में अजीब भले ही लगे, लेकिन बुधवार को डेविड कैमरन की जगह ब्रिटेन की नई पीएम बनीं थेरेसा मे का जाकिर नाइक से पुराना हिसाब है। थेरेसा को इस्लामिक कट्टरवाद के प्रति काफी सख्त माना जाता है। गृहमंत्री रहते हुए थेरेसा ने जाकिर नाईक को ब्रिटेन में बैन कर दिया था।

विज्ञापन


59 वर्षीय थेरेसा मे ने रानी एलिजाबेथ से मुलाकात कर पीएम का पदभार ग्रहण किया। थेरेसा ब्रिटेन की 13वीं प्रधानमंत्री हैं और मार्गरेट थैचर के बाद ब्रिटेन की दूसरी महिला प्रधानमंत्री है।
विज्ञापन


थेरेसा की पहली कोशिश यही होगी कि यूरोपीय यूनियन से ब्रिटेन के अलग होने पर ब्रिटिश व्यापार और निवेश को नुकसान से बचाए रखें। थेरेसा यूरोपीय यूनियन में रहने के पक्ष में थीं। लेकिन जनाधार का सम्मान करते हुए उन्होंने फैसले को गले लगाया। इससे पहले वे 6 वर्षों से ब्रिटेन की गृहमंत्री थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

थेरेसा की सबसे बड़ी चुनौती

Ones Theresha banned Zakir Naik in Britain
ब्रिटेन के लोगों का मानना था कि यूरोपीय यूनियन की वजह से ज्यादा प्रवासी आ रहे हैं। थेरेसा के लिए भी यह मामला चुनौती के रूप में खड़ा है।

हालांकि ईयू के नेताओं ने कहा है कि स्वतंत्र रूप से लोगों की आवाजाही उनका मौलिक सिद्धांत है। आने वाले समय में थेरेसा को यूरोपीय यूनियन की समस्या से दो-चार होना पड़ेगा, इसमें कोई दोराय नहीं।

उधर डेविन कैमरन ने इस्तीफा देने से पहले थेरेसा की जमकर तारीफ की और उन्हें कामयाब वार्ताकार बताया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed