{"_id":"5839c876-5668-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"oldest-swiss-bank-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबसे पुराना स्विस बैंक बंद","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
सबसे पुराना स्विस बैंक बंद
बीबीसी हिंदी
Updated Fri, 04 Jan 2013 05:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्विट्जरलैंड के सबसे पुराने बैंक को स्थाई रूप से बंद किया जाएगा। ये कदम वेगेलिन बैंक के इस इकबालिया बयान के उठाया गया है कि उसने अपने अमेरिकी ग्राहकों को करोड़ों डॉलर की टैक्स चोरी में मदद की।
विज्ञापन
1741 में स्थापित ये बैंक अमेरिकी अधिकारियों को जुर्माने के तौर पर 5।7 करोड़ डॉलर की राशि देने को भी राजी हो गया है। कंपनी का कहना है कि जुर्माना चुकाने के बाद वो बैंक के तौर पर काम करना बंद कर देगी।
विज्ञापन
बैंक ने न्यूयॉर्क की अदालत में कबूल किया कि उसने अपने 100 से ज्यादा ग्राहकों को दस साल तक 1।2 अरब डॉलर की राशि छिपाने में मदद की थी। बैंक के मुताबिक उसे पता था कि उसके ग्राहक टैक्स बचाने के लिए गोपनीय राशि रखते थे।
विज्ञापन
जुर्म कबूलने वाला पहला बैंक
अमेरिकी न्याय मंत्रालय का कहना है कि अब उसकी प्राथमिकता उन लोगों को तलाशना है जिन्होंने टैक्स की चोरी की। साथ ही उन्हें भी ढूंढा जाएगा जिन्होंने इस काम में उनकी मदद की।
वेगेलिन का मुख्यालय स्विट्जरलैंड के छोटे से शहर सेंट गैलेन है और उसने अमेरिका की आजादी की घोषणा से 35 वर्ष पहले ही वहां काम करना शुरू कर दिया था। ये अमेरिका में टैक्स चोरी से जुड़े आरोपों में जुर्म कबूलने वाला पहला बैंक है।
चार साल पहले स्विट्जरलैंड का एक बड़ा बैंक यूबीएस भी टैक्स चोरी से जुड़े आरोपों में अमेरिकी अधिकारियों को 78 करोड़ डॉलर का जुर्माना देने को सहमत हुआ था। यूबीएस अपने अमेरिकी ग्राहकों का ब्यौरा उजागर करने को भी राजी हुआ।
हालांकि यूबीएस ने ना तो कभी अपना जुर्म कबूला और ना ही उसे दोषी करार दिया गया, बल्कि उसने अमेरिकी अभियोजकों से आरोप खत्म करने की एवज में जुर्माना भरने का समझौता कर लिया।