फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Obama says, his wife is "an intelligent leader"

ओबामा ने अपनी पत्नी को बताया 'एक समझदार नेता'

Wed, 30 Nov 2016 01:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 30 Nov 2016 01:08 PM IST
विज्ञापन
Obama says, his wife is "an intelligent leader"
अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपनी पत्नी मिसेल ओबामा को लेकर रोचक खुलासा किया है। उन्होनें कहा कि मिसेल वाइट हाऊस को कभी छोड़ना नहीं चाहती है। वहीं इन दिनों सोशल मीडिया पर ये चल रहा है कि मिसेल ओबामा 2020 में अगले राष्ट्रपति चुनाव के लिए खड़ी होंगी। जिसको लेकर राष्ट्रपति ओबामा ने अमेरिका की प्रथम महिला के बारे में कहा है कि उनकी पत्नी को भी एक राजनेता की समझ है।
विज्ञापन


हाल ही में एक पत्रकार ने राष्ट्रपति से सवाल पूछा था कि क्या उनकी भी राजनीति में आयेंगी..? इसका जवाब देते हुए ओबामा ने कहा कि "मिसेल पद के लिए कभी राजनीति नहीं करेगी। मुझे पता है कि वो बहुत प्रतिभाशाली है। अमेरिका के लोगों के साथ उसका अदभूत रिश्ता रहा है, लेकिन मैं मजाक नहीं कर रहा हुं, वो भी राजनीति के लिए एक समझदार राजनेता है।"
विज्ञापन

Obama says, his wife is "an intelligent leader"
8 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव में डोनल्ड ट्रंप की जीत के बाद, अमेरिकी सोशल मीडिया पर ऐसी अटकलनें लगाई जा रही हैं कि 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में मिसेल ओबामा भी भाग ले सकती हैं। इससे पहले अक्टूबर में एक रेडीयो प्रोग्राम 'सेवे एन दी मॉर्निंग' में भी राष्ट्रपति ओबामा ने अपनी पत्नी को लेकर ऐसे ही कुछ कहा था।

आपको बता दें कि राष्ट्रपति बराक ओबामा का कार्यकाल 20 जनवरी 2017 को खत्म होने वाला है। जिसके बाद रिपब्लिकन पार्टी के नेता डोनल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति का पदभार संभालेगें। डोनल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेटिक पार्टी की हिलेरी क्लिंटन को हराकर राष्ट्रपति पद पर जीत प्राप्त की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed