फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   nurse who took prank royal call found dead

भारतीय मूल की नर्स की लंदन में मौत

Sat, 08 Dec 2012 11:09 AM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Sat, 08 Dec 2012 11:09 AM IST
विज्ञापन
nurse who took prank royal call found dead

एक फर्जी फोन कॉल के जवाब में डचेस ऑफ कैम्ब्रिज की तबीयत के बारे में एक ऑस्ट्रेलियाई रेडियो स्टेशन को जानकारी देने वाली नर्स लंदन में मृत पाई गई हैं। केट मिडलटन गर्भवती हैं और अस्पताल में भर्ती थीं।

विज्ञापन


ड्यूक और डचेस ऑफ कैम्ब्रिज ने एक बयान जारी कर कहा है कि नर्स जैसिंथा सैल्दान्हा की मौत से उन्हें 'बहुत दुख हुआ है।' किंग एडवर्ड सप्तम अस्पताल ने जैसिंथा की मौत की पुष्टि की है और उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
विज्ञापन


दो दिन पहले ऑस्ट्रेलिया के दो रेडियो प्रस्तोताओं ने महारानी और प्रिंस चार्ल्स बन कर अस्पताल में फोन किया। अस्पताल के कर्मचारियों ने समझा कि फोन शाही परिवार से आया है और गर्भवती डचेस ऑफ कैम्ब्रिज की तबीयत के बारे में रेडियो स्टेशन को सारी जानकारी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


'तन्हा और भ्रमित'
केट मिडलटन को सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और गुरुवार को उन्हें छुट्टी दे दी गई। बीबीसी के शाही परिवार संवाददाता पीटर हंट का कहना है कि उन्हें पता चला कि सैल्दान्हा ही वो नर्स थीं जिन्होंने फर्जी फोन कॉल का जवाब दिया था। वो शादीशुदा थी और उनके दो बच्चे हैं।

बीबीसी को पता चलता है कि सैल्दान्हा को अस्पताल से न तो निलंबित किया गया और न ही किसी तरह की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ा। बीबीसी के निकोलस विचेच का कहना है कि संभवत वो इस पूरे घटनाक्रम को लेकर 'बेहद अकेली और भ्रमित थीं'।

'बहुत अच्छी नर्स'
शाही महल के प्रवक्ता का कहना है कि इस घटना के बारे में अस्पताल से कभी कोई शिकायत नहीं की गई। बयान के अनुसार, “उल्टे हम इस घटनाक्रम से जुड़ी नर्सों और कर्मचारियों के साथ पूरा समर्थन जताते हैं।”


वहीं किंग एडवार्ड सप्तम अस्पताल के मुख्य कार्यकारी जॉन लॉफ्टहाउस ने बताया कि जैसिंथा चार साल से भी ज्यादा समय से इस अस्पताल में काम कर रही थीं।

उन्होंने कहा, “वो एक बहुत बढ़िया नर्स थीं और अपने साथियों के बीच काफी लोकप्रिय थीं और उन्हें खूब सम्मान दिया जाता था।” पुलिस इसे संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत मान कर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed