फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Now, Baghdadi himself has fled Mosul: Britain

मोसुल से भाग निकला आईएस सरगना बगदादी, इराकी सेना की बढ़ी टेंशन

Fri, 04 Nov 2016 09:42 PM IST
एजेंसी/ लंदन
एजेंसी/ लंदन Updated Fri, 04 Nov 2016 09:42 PM IST
विज्ञापन
Now, Baghdadi himself has fled Mosul: Britain
- फोटो : file photo

दुनिया के सबसे खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) का सरगना अबू बकर अल-बगदादी मोसुल से बच निकलने में कामयाब हो गया है। शुक्रवार को ब्रिटेन के विदेश मंत्री बोरिस जॉनसन ने बताया कि इराकी सेना के आखिरी हमले के दौरान बगदादी आईएस के गढ़ मोसुल से भाग निकला। आतंकी संगठन के खिलाफ इराकी सेना और गठबंधन बल की निर्णायक लड़ाई से पहले बगदादी का बचकर निकलना अभियान के लिए झटका माना जा रहा है।

विज्ञापन


जॉनसन ने बताया कि पश्चिमी खुफिया सूत्रों का मानना है कि अब बगदादी मोसुल में नहीं है। इससे पहले बृहस्पतिवार को बगदादी ने लंबे समय बाद अपनी चुप्पी तोड़ी थी और आईएस आतंकियों के लिए ऑडियो संदेश जारी किया था। इसमें वह जिहादियों को मोसुल में आखिरी दम तक इराकी सेना से लड़ने को उकसाता सुनाई दे रहा है।
विज्ञापन


अभी तक माना जा रहा था कि बगदादी मोसुल में ही छिपा हुआ है। ऐसे मेें इराकी और गठबंधन सुरक्षा बलों की इस निर्णायक लड़ाई में बगदादी की मौत तय मानी जा रही थी। अगर इस जंग में बगदादी मारा जाता, तो आईएस पूरी तरह चरमरा जाता। जॉनसन ने कहा कि मोसुल को दोबारा से नियंत्रण में लेने में अभी लंबा समय सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed