फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   not complete sleep risk of heart attack

नींद पूरी नहीं होने पर दिल के दौरे का खतरा

Tue, 12 Mar 2013 09:05 AM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Tue, 12 Mar 2013 09:05 AM IST
विज्ञापन
not complete sleep risk of heart attack

अगर आप ठीक से नहीं सो पाते हैं, आपको रात में नींद नहीं आती है तो आपको कभी भी दिल का दौरा पड़ सकता है।

विज्ञापन


यूरोपियन हॉर्ट जर्नल में प्रकाशित एक शोध अध्ययन का यही दावा है। नार्वे यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नालॉजी में बीते ग्यारह साल के दौरान 50 हजार लोगों पर ये अध्ययन हुआ है।

इस अध्ययन के मुताबिक कई रात तक ठीक से नहीं सो पाने वाले लोगों का दिल ठीक से नहीं धड़कता और कभी भी वह काम करना बंद कर सकता है।

इस अध्ययन में 20 से 89 साल की उम्र के लोगों को शामिल किया गया, ये भी ध्यान रखा गया कि अध्ययन में शामिल लोगों को पहले से हृदय संबंधी शिकायत नहीं हो।

तीन गुना ज़्यादा ख़तरा
जिन लोगों को नींद ठीक से नहीं आती है, उन लोगों में देखा गया वे काफी थके थके लगते हैं और उनका दम जल्दी फूलने लगता है।

इस शोध के दौरान शामिल लोगों से पूछा गया कि उन्हें सोने में कोई तकलीफ तो नहीं है और क्या रात की नींद के बाद वे सुबह में तरोताजा महसूस करते हैं।

इसके बाद यह पाया गया कि जिन लोगों की नींद पूरी नहीं हो पाता है उन्हें दिल का दौरा पड़ने की आशंका सामान्य तौर पर नींद पूरा करने वाले लोगों के मुकाबले तीन गुना ज्यादा होती है।
विज्ञापन


हालांकि अभी तक खराब नींद और दिल के दौरे में के बीच के संबंध के बारे में पता नहीं चल पाया है। शोधकर्ता इसे भी ध्रूमपान, मोटापा, अनिद्रा और हृदय संबंधी मुश्किलों से जोड़कर देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोधकर्ताओं ने इस बाबत और भी लंबे समय तक के अध्ययन की जरूरत पर बल दिया है।

इस शोध अध्ययन के लेखक डॉक्टर लॉगसैंड ने कहा, “हम नहीं जानते हैं कि अनिद्रा से दिल का दौरा पड़ने में कोई सीधा संबंध है, लेकिन अगर ऐसा है तो अच्छी बात होगी, क्योंकि इससे हम दिल के दौरे के खतरे को कम कर सकते हैं।”

लॉगसैंड कहते हैं, “अगर हम लोग नींद की समस्या के बारे में कुछ और ज़्यादा जानकारी जुटाते हैं तो दिल के दौर पर काबू पाने में मदद मिल सकती है।”

उन्होंने कहा, “अगर आप अनिद्रा के शिकार हैं तो आपके शरीर से स्ट्रेस हार्मोन निकलता है जिसका हृदय पर खराब असर पड़ता है।”

अच्छी नींद बेहद जरूरी
इसी शोध दल ने आम लोगों में अनिद्रा और दिल के दौरे पर भी अध्ययन किया है। अगर आपकी नींद पूरी नहीं होती तो यह डायबिटीज और अवसाद को भी आमंत्रण देने जैसा है।

यूनिवर्सिटी ऑफ शेफील्ड के सीनियर क्लीनिकल लेक्चरर डॉ टिम चिको कहते हैं, “अनिद्रा और हृदय के काम करना बंद करने में संबंध तो है लेकिन यह साबित नहीं होता है कि अनिद्रा की वजह से ही दिल के दौरे पड़ते हैं।”

टिम चिको कहते हैं, “अनिद्रा कोई अच्छी स्थिति नहीं है, लेकिन बेहतर जीवनशैली से इसे काफी हद तक कम किया जा सकता है। आप वजन घटाकर और ध्रूमपान छोड़कर इस पर काबू पा सकते हैं।”


ब्रिटिश हॉर्ट फाउंडेशन के सीनियर कार्डिक नर्स जूने डेविसन ने कहा, “इस अध्ययन में अनिद्रा और दिल के दौरे के बीच संबंध होने की बात कही जा रही है लेकिन इसका मतलब ये नहीं अनिद्रा दिल के दौरे का कारण है।”

वैसे डेविसन ने कहा, “वैसे यह पहले से ही जानी हुई बात है कि अच्छी नींद मानसिक, शारीरिक और मानसिक शांति के लिए जरूरी है।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed