{"_id":"5b764df842c792527e5da224","slug":"norwegian-minister-resigns-after-iran-holidays-trip-with-girlfriend","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोटोकॉल तोड़कर गर्लफ्रेंड संग छुट्टियां मनाने गए नार्वे के मंत्री, विवाद के बाद इस्तीफा दिया","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
प्रोटोकॉल तोड़कर गर्लफ्रेंड संग छुट्टियां मनाने गए नार्वे के मंत्री, विवाद के बाद इस्तीफा दिया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 17 Aug 2018 11:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नार्वे में 58 वर्षीय फिशरीज मिनिस्टर पेर सेंडबर्ग सुरक्षा प्रोटोकॉल तोड़कर अपनी 28 साल की गर्वफ्रेंड के साथ छुट्टियां मनाने ईरान गए थे। इस बात पर पूरे देश में काफी विवाद हो गया जिसके बाद उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। बता दें सेंडबर्ग की गर्लफ्रेंड बहारीह लेटनेस पूर्व मिस ईरान रह चुकी हैं।
विज्ञापन
देश में हुई काफी आलोचना
इस मामले के बारे में जब देश के लोगों को पता चला तो उन्होंने सेंडबर्ग की काफी आलोचना की। दरअसल नार्वे की खुफिया एजेंसी मानती हैं कि उनके देश की जासूसी करने के मामले में चीन और रूस के अलावा ईरान भी शामिल है। सरकार भी सेंडबर्ग से काफी नाराज थी क्योंकि उन्होंने छुट्टियों पर जाने से पहले प्रधानमंत्री कार्यालय में भी कोई सूचना नहीं दी थी। इसके अलावा वह अपना सरकारी फोन भी साथ लेकर गए थे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने कहा- सेंडबर्ग ने नहीं दिखाई सामान्य सूझबूझ
नार्वे की प्रधानमंत्री अरना सोलबर्ग ने काफी नाराजगी जताई और कहा कि सेंडबर्ग को इस्तीफा देने के लिए कहा गया है। इस फैसले को सही बताते हुए उन्होंने कहा कि वह एक जिम्मेदार पद पर थे और उन्होंने सुरक्षा के मुद्दे पर अपनी सामान्य सूझबूझ का इस्तेमाल नहीं किया। इससे पहले मई में भी सेंडबर्ग ने चीन की यात्रा की थी। जहां वह अपना सरकारी फोन साथ ले गए थे। देश की सभी पार्टियों द्वारा उनकी आलोचना की जा रही है।
विज्ञापन
उनकी प्रोग्रेस पार्टी ने कंजरवेटिव और लिबरल्स के साथ मिलकर सरकार बनाई थी।
गर्लफ्रेंड को कई बार निकाल दिया गया था नार्वे से
सेंडबर्ग की गर्लफ्रेंड को कई बार नार्वे से बाहर निकाला जा चुका है। उन्होंने तीन बार यहां की नागरिकता के लिए आवेदन किया था। जिसे तीनों बार ही खारिज कर दिया गया था। हालांकि बाद में उन्हें वहां रहने की इजाजद तब मिली जब उन्होंने कहा कि ईरान में उनकी जबरन शादी करवाई जा रही थी। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वह कई बड़ी सौंदर्य प्रतियोगिताओं में अपने देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। इसके साथ ही लेटनेस दो कंपनियों की मालिक भी हैं। जिसमें नार्वे और ईराने के बीच मछली और गैस का आयात-निर्यात किया जाता है। इसके अलावा यहां की खुफिया एजेंसी द्वारा लेटनेस की जांच भी की जा रही है। वहीं लेटनेस का भी कहना है कि उनका ईरान की सरकार से कोई लेना देना नहीं है।