फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   new pope election process to begin

नए पोप चुने जाने की प्रक्रिया शुरू

Tue, 12 Mar 2013 05:55 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Tue, 12 Mar 2013 05:55 PM IST
विज्ञापन
new pope election process to begin

बेनेडिक्ट सोलहवें के इस्तीफे के बाद नए पोंप को चुनने के लिए दुनिया भर के कार्डिनल रोम पहुंच चुके हैं और नए पोप को चुने जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

विज्ञापन


सभी कार्डिनल मंगलवार को अपना वोट डालेंगे। इस बार किसी को भी पहले से इस पद के लिए प्रबल दावेदार नहीं माना जा रहा है।

मंगलवार की सुबह दुनिया भर से आए 115 कार्डिनल एक खास धार्मिक सभा में शामिल होंगे और उसके बाद दोपहर में वे सभी वैटिकन सिटी के सिस्टिन चैपल में दाख़िल हो जाएंगे।
विज्ञापन


ये कार्डिनल दिन में रोजाना चार बार वोट डालेंगे जब तक कि किसी एक उम्मीदवार पर दो-तिहाई मतदाता सहमत नहीं हो जाते।

जानकारों का कहना है कि यौन उत्पीड़न स्कैंडल से लेकर वैटिकन बैंक में घोटाले के आरोपों की खबर के बाद 85 साल के बेनेडिक्ट 16वें के लिए चर्च का नेतृत्व करना मुश्किल हो रहा था, जिसके कारण उन्होंने फरवरी में अचानक अपने इस्तीफे की घोषणा कर दी थी और 28 फ़रवरी को उन्होंने अपना पद छोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब नए पोप को उन चुनौतियों का सामना करना होगा। जीएमटी समयानुसार मंगलवार की सुबह नौ बजे सेंट पीटर्स बैसीलिका में सभी कार्डिनल एक ख़ास सभा में शामिल होंगे। दोपहर में सभी 115 कार्डिनल सिस्टिन चैपल के अंदर दाख़िल होंगे जहां वो गुप्त मतदान में हिस्सा लेंगे।

सिस्टिन चैपल का दरवाजा बंद
जैसे ही सभी कार्डिनल गोपनीयता की शपथ लेंगे उसके बाद सिस्टिन चैपल का दरवाज़ा बंद कर दिया जाएगा। कार्डिनलों के साथ उनके 90 सहायक स्टाफ़ भी होंगे जिन्हें सोमवार को गोपनीयता की शपथ दिला दी गई थी।

नए पोप के चुने जाने से पहले 10 आम सभाएं हो चुकी है जिसमें 160 कार्डिनलों ने कैथोलिक ईसाई धर्म और उसके एक अरब 20 करोड़ मानने वालों की समस्या पर अपने विचार रखे थे लेकिन अभी तक कोई ऐसा व्यक्ति सामने नहीं आया है जिसे नए पोप के लिए प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

फ़्रांस के कार्डिनल फ़िलिप बार्बेरिन ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स से बातचीत के दौरान कहा, ''पिछली बार नए पोप के चुनाव के समय एक उम्मीदवार विशेष की क्षमता और योग्यता दूसरे उम्मीदवारों की तुलना में बहुत अधिक मानी जा रही थी। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। हमें पहले चरण के मतदान का इंतज़ार करना होगा।''

लेकिन फिर भी नए पोप के लिए जिनको उम्मीदवार माना जा रहा है उनमें मिलान के कार्डिनल एंजेलो स्कोला, ब्राज़ील के ओडिलो शेरर और अमरीका के कार्डिनल टिमोथी डोलन शामिल हैं।


पहले चरण के मतदान के बाद सभी मतपत्रों को जला दिया जाएगा जिसके बाद चिमनी से निकलने वाला धुंआ काला होगा जिसका अर्थ होगा कि नए पोप का चुनाव नहीं हो सका है।

बुधवार को सुबह और दोपहर में दो बार मतदान होंगे और हर बार मतदान के बाद मतपत्र जला दिए जाएंगे।

ये मतदान उस समय तक होते रहेंगे जब तक किसी एक उम्मीदवार को दो तिहाई यानी 77 वोट नहीं मिल जाते।

उसके बाद चिमनी से सफ़ेद धुंआ निकलेगा जिससे पता चलेगा कि 266वें पोप का चुनाव हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed