{"_id":"58a628a44f1c1b921ad84274","slug":"new-malaria-vaccine-is-hundred-percent-protective","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलेरिया का सौ प्रतिशत प्रभावी टीका विकसित","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
मलेरिया का सौ प्रतिशत प्रभावी टीका विकसित
एजेंसी/ बर्लिन
Updated Fri, 17 Feb 2017 04:03 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैज्ञानिकों ने मलेरिया के लिए एक नया टीका विकसित किया है जो सौ प्रतिशत प्रभावी है। नेचर पत्रिका में प्रकाशित शोधपत्र के अनुसार सैनेरिया पीएफएसपीजेड-सीवीएस नामक यह टीका क्लिनिकल जांच में अंतिम खुराक के दस सप्ताह बाद भी पूरी तरह से प्रभावी रहा। यह कमजोर पड़े बिना मलेरिया के विषाणुओं को निष्क्रिय करने में सक्षम पाया गया।
विज्ञापन
जर्मनी के यूनिवर्सिटी ऑफ ट्यूबिंगन ने दवा बनाने वाली कंपनी सैनेरिया के सहयोग से 67 ऐसे स्वस्थ लोगों पर परीक्षण किया जिन्हें पहले कभी मलेरिया नहीं हुआ था। सबसे अधिक प्रतिरोधक प्रतिक्रिया नौ लोगों के उस समूह की रही जिन्हें इस नए टीका की सर्वाधिक खुराक दी गई थी। इस समूह को चार सप्ताह के अंतराल पर तीन बार टीका लगाया गया था। परीक्षण के अंत में पाया गया कि ये सभी नौ लोग मलेरिया से सौ प्रतिशत सुरक्षित थे।
विज्ञापन
प्रमुख शोधकर्ता बेंजामिन मॉर्डमुएलर ने कहा, पूरी तरह से सक्रिय विषाणु का टीका लगाते ही यह स्पष्ट हो गया कि हम एक मजबूत प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने में सक्षम हो गए हैं। हमने अब तक जो आंकड़ा जमा किया उससे पता चलता है कि हमारे पास अब पहले के अपेक्षाकृत अधिक स्थिर और टिकाऊ प्रतिरोधक टीका है।
विज्ञापन