{"_id":"eabccbf0-7a4c-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"nestle-finds-horsemeat-in-beef-pasta-meals","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेस्ले के खाद्य पदार्थों में भी 'घोड़े का मांस'","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
नेस्ले के खाद्य पदार्थों में भी 'घोड़े का मांस'
Updated Tue, 19 Feb 2013 09:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य उत्पाद बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी स्विट्जरलैंड की नेस्ले का नाम उस विवाद में शामिल हो गया है जिसमें गाय के मांस से बने उत्पादों में घोड़े के मांस की मिलावट के मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
नेस्ले ने अपने कुछ उत्पादों में घोड़े के डीएनए मिलने के बाद इटली और स्पेन के बाजारों से अपने रेडी मेड पास्ता व्यंजन हटा लिए हैं।
जर्मनी से आए मीट से बने नेस्ले के खाद्य पदार्थों में डीएनए परीक्षण के ज़रिए घोड़े का मांस पाया गया है।
कंपनी के प्रवक्ता के मुताबिक खाद्य पदार्थों में घोड़े के मांस के अंश बेहद कम हैं लेकिन ये एक फीसदी से ऊपर पाए गए हैं। बीबीसी हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि जर्मनी के उनके इस सप्लायर के माल में गड़बड़ी पाई गई है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य पर असर
परीक्षण के बाद नेस्ले ने इटली और स्पेन से बुईटोनी बीफ रेवियोली और बीफ टॉर्टिलेनी को हटा लिया है।
पिछले हफ्ते कंपनी ने कहा था कि उसके खाद्य पदार्थों में घोड़े का मांस नहीं है।
मामला सामने आने के बाद कंपनी अब अपने सभी उत्पादों का परीक्षण करवाएगी।
दूसरी तरफ फ्रांस में इसी तरह के आरोपों से घिरी कंपनी स्पांगहेरो का लाइसेंस बहाल कर दिया गया है।
गो-मांस के बदले घोड़े का मीट बेचे जाने के इस मामले में अब तक 12 यूरोपीय देश शामिल हो चुके हैं।
ब्रिटेन में पुलिस ने इस सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। दूसरी तरफ जर्मनी में भी मांस युक्त फ्रोजन चीजों को बाजार से हटाया जा रहा है।
खाद्य सुरक्षा एजेंसियां का कहना है कि इस तरह के मांस से घोड़ों को दवा के तौर पर दिए जाने वाले तत्व मानव खाद्य श्रृंखला में शामिल हो रहे हैं।