फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   NATO Chief said, we dont want a new Cold War

नाटो चीफ बोले- हम रूस के साथ नहीं चाहते शीत युद्ध

Tue, 10 Oct 2017 10:42 AM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी Updated Tue, 10 Oct 2017 10:42 AM IST
विज्ञापन
NATO Chief said, we dont want a new Cold War
NATO Secretary General

सोमवार को नाटो के चीफ ने कहा कि हम रूस के साथ शीत युद्ध नहीं चाहते। सेक्रेटरी जनरल जींस स्टोलटेनबर्ग ने रोमानियन कैपिटल में नाटो पार्लियामेंट्री असेंबली के आखिरी दिन यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि हम रूस की अपारदर्शी नीति के कारण परेशान हैं।

विज्ञापन


पढ़ें: रूस में सोने की सीढ़ियों ने किंग सलमान को दिया धोखा, तस्वीरें हो रहीं वायरल
विज्ञापन


जींस ने कहा कि सितंबर में हुए रसियन बेलारूस ऑपरेशन में हजारों सेना के जवान, टैंकों और विमानों को शामिल किया गया था। इस ड्रिल में हथियारों का इस्तेमाल करने के लिए तैयार किया गया युद्धाभ्यास शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जींस ने यह भी कहा कि रूस हमारा पड़ोसी देश है। हम उसे अलग नहीं करना चाहते और न ही शीत युद्ध चाहते हैं। उन्होंने बताया कि जब रूस ने उकराइन में आक्रामक कार्रवाई की थी तब 29 सदस्यों के गठबंधन ने जेट पेट्रोलिंग बढ़ायी थी। 


नाटो ने यह भी बताया कि 2014 में मिशन खत्म होने के बाद तालिबान ने देश के कुछ हिस्सों में अपना नियंत्रण बढ़ाया था। लेकिन हम वहां कई सालों तक रहे हैं और हमने कई चीजें हासिल की
हैं। अब अंतरराष्ट्रीय आतंकियों के लिए सुरक्षित स्वर्ग नहीं बचा है। हम अफगानिस्तान में लोगों को बचाने के लिए हैं। 

पढ़ें: सीरिया में रूसी सेना की कार्रवाई में मारे गए ISIS के 120 आतंकी

आपको बता दें कि नाटो संधि के आधार पर बना एक सैन्य संगठन है जिसके सदस्य 28 देश हैं। इसका मुख्यालय ब्रुसेल्स (बेल्जियम) में है।  सदस्य देशों पर हमले की स्थिति में नाटो किसी भी बाहरी शक्ति से लड़ने का अधिकार रखता है। अमेरिका, फ्रांस और यूनाइटेड किंगडम इसके मुख्य सदस्य हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed