फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Muslim woman attacked in Australia with beer bottle, Hizaab torn

हैप्पी क्रिसमस न बोलने पर फाड़ा मुस्लिम महिला का हिजाब

Tue, 20 Dec 2016 10:47 PM IST
एजेंसी/मेलबर्न
एजेंसी/मेलबर्न Updated Tue, 20 Dec 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
Muslim woman attacked in Australia with beer bottle, Hizaab torn

ऑस्ट्रेलिया में कथित तौर पर हिजाब पहनी हुई एक मुस्लिम महिला को बीयर की बोतल से मारा गया और उसके हिजाब को फाड़ दिया गया। दरअसल हमलावरों ने उससे ‘मेरी क्रिसमस’  कहा था जिसका जवाब उसने ‘हैप्पी हॉलीडे’ बोलकर दिया था।

विज्ञापन


कथित तौर पर महिला को पर्थ के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में एक व्यक्ति के साथ शब्दों के आदान-प्रदान के लिए प्रताड़ित किया गया जो कि जल्द ही मार-पीट में बदल गई। अपना नाम गुप्त रखना चाहने वाली 33 वर्षीय महिला ने मंगलवार को बताया कि वह सुपरमार्केट में जा रही थी तभी एक व्यक्ति ने उससे ‘मेरी क्रिसमस’ कहा। मैंने पलटकर उसे ‘हैप्पी हॉलीडे टू यू’ कह दिया।
विज्ञापन

 
महिला ने कहा कि जब मैंने ऐसा कहा तो उस शख्स ने मुझे अपशब्द कहे। मैंने उससे कहा कि उसने क्या कहा और फिर मैंने देखा कि उसने बीयर की बोतल उठाई और मेरे कंधे और गर्दन पर वार कर दिया। अगर मैं पीछे नहीं हटती तो वह मेरे चेहरे पर लगता। महिला ने कहा कि इस दौरान उसका हिजाब नीचे आ गया जिसे उस शख्स ने फाड़कर वहीं फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed