'अल्लाह' कहने पर जहाज से उतार दिया 'कपल' को
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी-अमेरिकन कपल को जहाज में अल्लाह कहने पर जहाज से उतारने का मामला सामने आया है। कपल ने कहा कि क्रू मेंबर को हमारे अल्लाह कहने और टेक्सिटिंग से असहज होने पर हमें अमेरिका जा रही फ्लाइट से उतार दिया गया।
पेरिस से अमेरिका के ओहियो जा रही फ्लाइट से उतारने पर नाजिया और फेसल अली ने डेल्टा एयर लाइन्स पर इस्लामोफोबिया का आरोप लगाया है। नाजिया ने अपने जूते उतार कर अपने मां-बाप को मैसेज किया और उसके बाद 9 घंटे लंबी फ्लाइट के सफर के लिए उन्हेंने हेडफोन लगा लिया। इसके बाद नाजिया और उनके शौहर फैसल के पास क्रू मेंबर आ गए।
सिनसिनाटी एनक्यूरिर के मुताबिक क्रू मेंबर ने पायलट से शिकायत की थी कि वह वह मुस्लिम कपल की वजह से असहज हैं। क्रू मेंबर ने पायलट से कहा कि महिला ने सिर पर सकार्फ पहन हुआ है और वह फोन यूज कर रही है और उसके शौहर को पसीना आ रहा है।
कपल को अल्लाह कहते हुए सुना
फ्लाइट अटेंडेंट ने कहा कि फैसल ने अपना फोन छिपाने की भी कोशिश की थी और उसने कपल को अल्लाह कहते हुए भी सुना। इसके बाद पायलट ने ग्राउंट क्रू से संपर्क किया और कहा कि जब तक कपनल को फ्लाइट से नहीं उतारा जाएगा तब तक वह जहाज नहीं उड़ाएंगे।
कपल को जहाज से उतारने के बाद उनसे पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद जांच अधिकारियों ने कहा कि उन्हें कपल से कोई परेशानी नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल पेरिस में अपनी शादी की 10 वीं सालगिरह पर छुट्टियों का आनंद लेने आया था।