{"_id":"570911a04f1c1b951dc810d2","slug":"mother-teresa-conferred-founders-award-in-uk","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदर टेरेसा को ब्रिटेन के फाउंडर्स अवार्ड से नवाजा","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
मदर टेरेसा को ब्रिटेन के फाउंडर्स अवार्ड से नवाजा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 09 Apr 2016 07:59 PM IST
विज्ञापन
मदर टेरेसा को फाउंडर्स अवार्ड से नवाजा
- फोटो : PTI
मदर टेरेसा को संत की उपाधि मिलने से पहले ब्रिटेन के प्रतिष्ठित फाउंडर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया है। ग्लोबल एशियन कम्यूनिटी के लोगों की अनुकरणीय उपलब्धियों को मान्यता देने और उनको सम्मानित करने के लिए यह पुरस्कार दिया जाता है। मदर टेरेसा की 72 वर्षीय भतीजी आगी बोजाझिउ पुरस्कार लेने के लिए शुक्रवार को इटली से ब्रिटेन पहुंचीं। इसके अलावा चार सितंबर कोे मदर टेरेसा को संत की उपाधि दी जाएगी। ब्रिटेन के छठवें एशियन अवार्ड्स में फाउंडर्स अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
मिशनरीज ऑफ चैरिटी की स्थापना करने वाली टेरेसा ने 45 साल तक गरीबों, मरीजों और अनाथों की सेवा की थी। 1997 में कोलकाता में 87 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था। लेमन ग्रुप के संस्थापक एवं उद्यमी पॉल सागो ने 2010 में एशियन अवार्ड्स की शुरुआत की थी। यह पुरस्कार कारोबार, परोपकार, उद्यम, संस्कृति और खेल समेत 14 श्रेणियों में दिया जाता है। सागो ने कहा कि संत की उपाधि मिलने के साल में मदर टेरेसा को सम्मानित करना बेहद शानदार है। इसके अलावा एनआरआई उद्यमी एवं परोपकारी रामी रेंजर को उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए कम्यूनिटी सर्विस अवार्ड से नवाजा गया। रामी ने महात्मा गांधी की प्रतिमा को बनाने के लिए एक लाख पाउंड की धनराशि दी थी।
विज्ञापन