फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   mosque is getting famous

ब्रिटेन में एक मस्जिद की क्यों हो रही है वाहवाही....

Thu, 30 May 2013 12:16 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 30 May 2013 12:16 PM IST
विज्ञापन
mosque is getting famous
टेन के एक दक्षिणपंथी संगठन इंग्लिश डिफ़ेस लीग के कार्यकर्ता ब्रिटेन के यॉर्क स्थित एक मस्जिद के सामने विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।
विज्ञापन


लेकिन उनके आश्चर्य का उस समय कोई ठिकाना नहीं रहा जब मस्जिद के अधिकारियों ने उन लोगों को अंदर बुलाया और फिर उन्हें चाय नाश्ता कराया।

मस्जिद के अधिकारियों के इस क़दम की अब हर जगह चर्चा हो रही है और कई लोग इसकी तारीफ़ कर रहे हैं। इंग्लिश डिफ़ेंस लीग के छह कार्यकर्ता इस रविवार को यॉर्क के बुल लेन में मौजूद मस्जिद के सामने विरोध करने के लिए जमा हुए थे।

ये ख़बर मिलते ही लगभग 100 नमाज़ी भी मस्जिद में जमा हो गए। पहले तो इस बात की आशंका थी कि कहीं दोनों गुटों के बीच कोई झड़प न हो जाए लेकिन ठीक इसके उलटा हुआ।
विज्ञापन


मस्जिद अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को अंदर बुलाया और उनका आदर सत्कार किया।

"मुझे लगता है कि रविवार को उस छोटी सी मस्जिद के बाहर जो कुछ हुआ उससे दुनिया बहुत कुछ सीख सकती है।"
फ़ादर टिम जोंस

इसके अलावा मस्जिद में मौजूद नमाज़ियों ने उन प्रदर्शनकारियों के साथ फ़ुटबॉल भी खेला।

यॉर्क के आर्चबिशप डॉक्टर जॉन सेंतामू ने मस्जिद के व्यवहार की तारीफ़ करते हुए कहा, ''अपने विरोधियों और उनके अतिवादी विचारों को निरस्त्र करने करने के लिए चाय, बिस्कुट और फ़ुटबॉल तो यॉर्कशायर की ख़ासियत है।''
विज्ञापन
विज्ञापन


'गर्व का क्षण'
विरोध प्रदर्शन में शामिल फ़ादर टिम जोंस का कहना था, ''मुझे हमेशा से मालूम था कि वे लोग बहुत ही अक़्लमंद और दयालु हैं और इस एक घटना ने इस बात को प्रदर्शित कर दिया है कि ये लोग कितने हिम्मत वालें हैं, शारीरिक रूप से भी और नैतिक रूप से भी।''

"मुझे नहीं लगता कि मैं कभी भी भूल पाउंगा कि यॉर्क मस्जिद के अधिकारियों ने किस तरह गुस्से और नफ़रत का मुक़ाबला शांति और गर्मजोशी के साथ किया। मैं कभी भी उस दृश्य को नहीं भूल सकता कि किस तरह एक मुसलमान पूरी ईमानदार के साथ अपने विरोधियों को चाय और बिस्कुट पेश करता है।"

नील बार्न्स, स्थानीय पार्षद

इलाक़े के पार्षद नील बार्न्स ने कहा कि ये 'यॉर्क के लिए गर्व का क्षण' है।

मस्जिद के इमाम आबिद सालिक ने कहा, ''मस्जिद के बाहर विरोध प्रदर्शन करने के लिए कुछ लोग जमा हुए थे। उनसे मिलने के लिए हमारे कुछ लोग चाय और बिस्कुट के साथ उनसे मिलने गए और तक़रीबन 30-40 मिनट तक बातचीत की। प्रदर्शनकारी जब मस्जिद के अंदर आने के लिए तैयार हो गए तो ये बहुत ही ख़ूबसूरत नज़ारा था।''
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed