{"_id":"57aaed394f1c1b3a1cee4e31","slug":"more-than-half-of-british-women-sexually-harassed-at-work-survey","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन में आधी से ज्यादा महिलाएं ऑफिस में होती हैं यौन शोषण का शिकार","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
ब्रिटेन में आधी से ज्यादा महिलाएं ऑफिस में होती हैं यौन शोषण का शिकार
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 10 Aug 2016 02:30 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो फोटो
बुधवार को जारी एक ताजा सर्वे के मुताबिक ब्रिटेन में आधी से ज्यादा कामकाजी महिलाओं को ऑफिस मे यौन शोषण का सामना करना पड़ता है। यौन शोषण का शिकार 80 फीसदी महिलाओं ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में अपनी कंपनी में ऑफिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई।
सर्वे में शामिल हर पांच में से एक महिला ने कहा कि उनके ठीक ऊपर काम करने वाला बॉस ही उनके साथ ही गलत हरकतें करता है। एक चौथाई महिलाओं ने कहा कि वो ज्यादातर मामलों में इसलिए शिकायत दर्ज नहीं कराती है क्योंकि उन्हें लगता है कि उनकी शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया जाएगा।
ट्रे़ड यूनियन कांग्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक 18 से 24 साल की उम्र में काम करने वाली दो-तिहाई महिलाओं को ऑफिस में यौन शोषण का सामना करना पड़ता है। ट्रे़ड यूनियन कांग्रेस, की प्रवक्ता एलिस हुड ने बताया, 'यह आंकड़े चौंकने वाले हैं। यौन शोषण अभी भी कामकाजी महिलाओं के लिए एक बड़ी समस्या है। निश्चित तौर पर इसे खत्म होना चाहिए।'

Trending Videos
डर से नहीं सामने आती महिलाएं
डेमो पिक
एलिस ने कहा कि बड़ी संख्या में महिलाएं ऐसे मामलों में शिकायत दर्ज नहीं कराती है। उन्हें डर रहता है उनकी शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया जाएगा और ऐसा करने से उनके कैरियर पर भी बुरा असर पड़ सकता है।
सर्वे में शामिल 1,533 महिलाओं में से एक तिहाई ने कहा कि ऑफिस में उनके उपर भद्दे मजाक बनाए जाते हैं वहीं एक चौथाई ने कहा कि उनके पुरुष सहकर्मी हमेशा उनक शरीर को छुने की कोशिश करते रहते हैं।
समाचार एजेंसी रायटर्स से बात करते हुए एलिस हुड ने कहा कि यह एक गंभीर समस्या है जो हर जगह है लेकिन लोग इसपर बात करने से कतराते हैं। महिलाएं भी सामने नहीं आती, अगर वो आती भी है तो उनकी शिकायत को नजरअंदाज कर दिया जाता है। इसे बदलने की जरुरत है।