{"_id":"e47e6ea3d68c45db29f06dc1d1b2aeba","slug":"monty-panesar-fined-for-urinating-in-public","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेटर मोंटी पनेसर ने बाउंसरों पर पेशाब किया","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
क्रिकेटर मोंटी पनेसर ने बाउंसरों पर पेशाब किया
Updated Wed, 07 Aug 2013 07:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड के क्रिकेट स्टार मोंटी पनेसर को पुलिस ने ब्राइटन में नाइट क्लब के बाउंसरों पर पेशाब करते हुए पकड़ा है। उन पर जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
ससेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब के लिए खेलने वाले स्पिन गेंदबाज़ पर सोमवार सुबह "शूश क्लब" के बाहर शराब पीकर हंगामा करने के लिए जुर्माना लगाया गया।
ससेक्स की पुलिस ने बताया कि 31 वर्षीय मोंटी पनेसर को जुर्माने का नोटिस भेज दिया गया है। ससेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब का कहना है कि वह मामले की जांच कर रहा है।
विज्ञापन
क्रिकेट क्लब के बयान में कहा गया है, "ससेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब यह पुष्टि करता है कि पाँच अगस्त यानी सोमवार की सुबह मोंटी पनेसर से संबंधित एक घटना हुई थी।"
विज्ञापन
बयान में यह भी कहा गया है कि। "मामले की जांच की जा रही है। इस समय क्लब की तरफ से कोई और टिप्पणी नहीं दी जाएगी।"
ऐशेज़
ये दूसरी बार है कि मौजूदा ऐशेज़ में खेलने वाले किसी खिलाड़ी का नाम शराब से संबंधित मामले में आया है।
जून में बर्मिंघम में एक नाइट क्लब के बाहर भी एक ऐसा मामला सामने आया था। वहां ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज़ डेविड वॉर्नर ने इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज़ जो रूट के मुंह पर चोट पहंचाई थी। इसके लिए डेविड को सज़ा भी मिली थी।
डेविड वॉर्नर ऐशेज़ में इंग्लैंड के साथ पहले दो मैचों में नहीं खेल पाए थे। ओल्ड टैफ़र्ड में खेले गए टेस्ट मैच में वह नज़र आए ।
मोंटी पनेसर इंग्लैंड की 14 सदस्यीय क्रिकेट टीम में शामिल थे। इंग्लैंड की टीम ने ओल्ड ट्रैफ़र्ड में ऐशेज़ जीत ली। इस मैच में मोंटी पनेसर नहीं खेले थे।
बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज़ मोंटी पनेसर ने टेस्ट मैचों में इंग्लैंड के लिए 164 विकेट लिए हैं। इन्हें शुक्रवार से डरहम में शुरू हो रहे के अगले ऐशेज़ टेस्ट में शामिल नहीं किया गया है।