{"_id":"bb2d8ded14bde16bd13a00cb78bbecfc","slug":"monkey-and-baboon-dont-won-t-stare-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़कियों की तरह बंदर और लंगूर को भी घूरना बर्दाश्त नहीं","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
लड़कियों की तरह बंदर और लंगूर को भी घूरना बर्दाश्त नहीं
एजेंसी / मेलबर्न
Updated Tue, 30 Jun 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंदर और लंगूर की नटखट अदाएं तो आपको भले ही रास आती ही होंगी, लेकिन उन्हें आपका घूरना या देखना बिल्कुल बर्दाश्त नहीं है।
विज्ञापन
हालिया शोध में खुलासा हुआ है कि जब चिड़िया घर में बंदरों और लंगूरों को लोग घूरकर देखते हैं या उसकी निगरानी करते हैं, तो वे असहज महसूस करते हैं। इसके चलते उनके व्यवहार में बदलाव आ जाता है और वे आक्रामक रुख अख्तियार कर लेते हैं।
यूनिवर्सिटी ऑफ मेलबर्न के शोधकर्ताओं का कहना है कि घूरने पर चिड़िया घर में बंदर आपस में ही एक दूसरे को नोचने और लड़ने लगते हैं। इसके पीछे बंदरों और लंगूरों के साथ लोगों की आंखें मिलने को प्रमुख वजह माना जा रहा है।
विज्ञापन
उनका कहना है कि अगर बंदरों और लंगूरों की ओर कोई नहीं देखता, तो वे खुद को ज्यादा आरामदायक महसूस करते हैं। ऐसे में उनके स्वास्थ्य में भी सुधार होता है।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी ऑफ मेलबर्न के सैली शेर्वेन ने ‘अपलाइड एनिमल्स बिहेवियर साइंस’ जर्नल में लिखा कि बंदरों और लंगूरों को नहीं घूरने की दशा में उनका आक्रामक होना काफी कम होता है।