{"_id":"56f161bf4f1c1bcc62f14d24","slug":"modi-to-attend-india-eu-summit-despite-brussels-attacks","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी हमलों के कारण नहीं टलेगा पीएम मोदी का दौरा","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
आतंकी हमलों के कारण नहीं टलेगा पीएम मोदी का दौरा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली।
Updated Tue, 22 Mar 2016 08:51 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने आंबेडकर की तुलना मार्टिन लूथर से की
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में मंगलवार को हुए सिलसिलेवार बम धमाकों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे पर कोई असर नहीं पड़ेगा। पीएम मोदी पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक 30 मार्च ब्रसेल्स जाएंगे और इंडिया-ईयू समिट में शिरकत करेंगे। इस बीच इस आतंकी हमले में किसी भारतीय के मारे जाने की कोई सूचना नहीं है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बताया कि इस हमले में घायल हुए लोगों में जेट एयरवेज के चालक दल के सदस्य अमित मोटवानी शामिल हैं।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने बताया कि इन आतंकी हमले का प्रधानमंत्री के कार्यक्रम पर कोई असर नहीं पड़ेगा। प्रधानमंत्री पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक 30 मार्च को ब्रसेल्स के लिए रवाना होंगे। यहां पहले से तय इंडिया-ईयू समिट में शिरकत करने के बाद वाशिंगटन रवाना होंगे। यहां उन्हें परमाणु सुरक्षा सम्मेलन में हिस्सा लेना है। अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान पीएम मोदी कई अन्य देशों के शासनाध्यक्षों से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
इस बीच श्रृंखलाबद्घ बम धमाकों में किसी भारतीय के हताहत होने की सूचना नहीं है। विदेश मंत्री स्वराज ने ट्वीट के जरिए बताया कि बेल्जियम में भारतीय दूतावास स्थिति पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने बताया कि किसी भारतीय के मारे जाने की कोई सूचना नहीं हैं। हालांकि घायलों में जेट एयरवेज के चालक दल के सदस्य अमित मोटवानी शामिल हैं। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है।
विज्ञापन