फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   mobile app tells you place for breast feeding

ऐप जो बताता है स्तनपान के लिए आरामदेह जगह

Mon, 05 Aug 2013 02:13 PM IST
Updated Mon, 05 Aug 2013 02:13 PM IST
विज्ञापन
mobile app tells you place for breast feeding

हाल ही में मां बनी महिलाएं अब बच्चे को स्तनपान कराने के लिए सुविधाजनक जगह खोजने में स्मार्टफोन का सहारा ले सकती हैं।

विज्ञापन


दरअसल टाइनसाइड ने एक ऐसा मोबाइल ऐप विकसित किया है जो नई माताओं के लिए स्तनपान कराने के लिहाज से आरामदेह जगहों की रेटिंग करता है।

न्यूकैसल युनिवर्सिटी का यह 'फीड फाइंडर ऐप' लोगों को अपने मिजाज के मुताबिक स्तनपान कराने के ख्याल से कैफे, रेस्त्रां और दुकानों की रेटिंग करने का अवसर देता है।

स्मार्टफोन पर इसका इस्तेमाल एक हाथ से किया जा सकता है। मोबाइल ऐप बनाने का मक्सद स्तनपान को जहां तक मुमकिन हो सके आसान और आरामदेह बनाना है।

शुरुआत में इस ऐप को डिजाइन करते वक्त 30 माताओं की मदद ली गई थी। इन माताओं ने सार्वजनिक जगहों पर स्तनपान कराने से जुड़े अनुभवों को लेकर अपने विचार रखे जिनके आधार पर यह ऐप विकसित किया गया।
विज्ञापन


'ट्रिपएडवाइजर-स्टाइल ऐप' माताओं से उनकी रेटिंग पांच मुद्दों पर देने को कहता है। ये हैं आराम, स्वच्छता, बच्चे के लिए सुविधा और वो जगह उनकी जेब के अनुसार किस हद तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्तनपान का आनंद
डॉक्टर मैडलिन बलाम ने अपनी टीम के साथ मिलकर यह ऐप विकसित किया है। न्यूकैसल युनिवर्सिटी में कम्प्यूटर विज्ञानी के तौर पर काम कर रही डॉक्टर बलाम स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे क्षेत्रों की जानकार मानी जाती हैं।

इससे पहले वह एक ऐसे प्रोजेक्ट पर काम कर रही थीं जिसमें पहली बार स्तनपान कराने जा रही नई माताओं को दूध पिलाने का तरीका सिखाया जा रहा था।

उन्होंने कहा, "मैं जितनी माताओं से मिली हूं, उन्होंने मुझे बताया कि आखिर क्यों वे स्तनपान का आनंद नहीं ले पाती हैं। उन्हें लगता है कि ये जगह बहुत कटी हुई सी है।"


वह कहती हैं, "पहली बार मां बनी महिलाएं सार्वजनिक तौर पर स्तनपान कराने में असहज महसूस करती हैं। उन्हें यह तक नहीं पता होता है कि वे कहां जाएं और कौन सी जगह स्तनपान कराने के लिहाज से अधिक सुविधाजनक होगी।"

"कुछ महिलाओं ने तो यहां तक कहा कि मां बनने के बाद पहले कुछ महीनों तक वे शायद ही कभी घर से बाहर निकलीं क्योंकि बच्चा बार-बार दूध मांगता है।"

डॉक्टर मैडलिन बलाम के अनुसार इस मोबाइल ऐप का मकसद उन माताओं की चिंताओं को कुछ हद तक कम करना था ताकि वे बच्चे के आने से पहले की तरह जिंदगी जी सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed