फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Missing for 75 years, frozen bodies of couple found in glacier

75 साल पहले पति-पत्नी निकले थे दूध लेने, एक-दूसरे से चिपकी फ्रोजन डेडबॉडी मिली

Wed, 19 Jul 2017 11:56 AM IST
amarujala.com-presented by:पूजा मेहरोत्रा
amarujala.com-presented by:पूजा मेहरोत्रा Updated Wed, 19 Jul 2017 11:56 AM IST
विज्ञापन
Missing for 75 years, frozen bodies of couple found in glacier
स्विट्जरलैंड की पहाड़ियों में मिला 75 साल पुराना खोया जोड़ा - फोटो : एएफपी
मर्सीलिन और फ्रांसिन ड्यूमोलिन 15 अगस्त 1942 में घर से निकले तो थे गाय का दूध लेने लेकिन कभी वापस नहीं पहुंच सके। स्विस जोड़े का बर्फ में जम चुका शरीर स्विस की डायब्लेरेट्स पहाड़ियों में पिछले हफ्ते मिला। ग्लेशियर में मिली फ्रोजन बॉडी मर्सीलिन और फ्रांसिन ड्यूमोलिन की है इसकी पुष्टि उनकी सबसे छोटी बेटी उड्रे ने की। 
विज्ञापन


बर्फ में दब जाने की वजह से दोनों का शरीर संरक्षित है ही, एक दूसरे से चिपका हुआ भी है। यही नहीं उन्होंने अपने पीछे जो बैग लादा था वह भी पूरी तरह से संरक्षित मिला। जिसमें बोतल, किताब और घड़ी भी संरक्षित है।   
विज्ञापन


मर्सिलिन ड्यूमोलिन जब खोए तब उनकी उम्र 40 वर्ष थी और वे जूता बनाते थे। जबकि पत्नी फ्रांसिन (37) टीचर थी। दोनों के सात बच्चे थे। पांच बेटे और दो बेटियां। परिवार पूरी तरह बिखर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों ने मां-बाप को ढूंढने में पूरी जिंदगी लगा दी

Missing for 75 years, frozen bodies of couple found in glacier
स्विट्जरलैंड की पहाड़ियां - फोटो : switzerland tourism
डेड बॉडी मिलने के बाद उनकी सबसे छोटी बेटी मर्सिलिन उड्रे डमॉलिन ने मीडिया को बताया कि हमने अपने माता-पिता को खोजने में पूरी जिंदगी लगा दी, हम चाहते थे कि हम कम से कम उनका दफना सकें।
 

उड्रे खुद अब 79 वर्ष की हो चुकी हैं वह बताती हैं कि मैं इस खबर का पिछले 75 साल से इंतजार कर रही थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमारे एक अधिकारी को यह बॉडी एक खोज के दौरान मिली। हमने पहले डीएनए टेस्ट कराया।

ग्लेशियर 3000 के निदेशक बर्नहार्ड सैशनन ने कहा कि दोनों ने द्वितीय विश्व युद्ध दो के जमाने के कपड़े पहन रखे थे। दोनों का शरीर पूरी ग्लैशियर में पूरी तरह से संरक्षित था वहीं उनके पास का समान पूरी तरह से सुरक्षित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed