{"_id":"59a1a1364f1c1b400c8b4610","slug":"minibus-and-lorry-collide-in-newport-pegnal-8-killed-4-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूपोर्ट पेगनेल में मिनीबस और लॉरी में टक्कर, 8 की मौत 4 घायल","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
न्यूपोर्ट पेगनेल में मिनीबस और लॉरी में टक्कर, 8 की मौत 4 घायल
बीबीसी, हिंदी
Updated Sat, 26 Aug 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
न्यूपोर्ट पेगनेल, बकिंघमशायर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकिंघमशायर के न्यूपोर्ट पेगनेल में एक मिनी बस और दो लॉरी के बीच टक्कर में 8 लोगों की मौत हो गई है। दुर्घटना में घायल चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टेम्स पुलिस ने बताया कि मिनी बस दक्षिण के रास्ते नॉटिंघम क्षेत्र से आ रही थी।
विज्ञापन
पुलिस ने दो लोगों को ख़तरनाक ड्राइविंग के कारण हुई इन मौतों के संदेह में गिरफ़्तार किया है। फिलहाल आपातकालीन सेवाएं चल रही हैं और इस दुर्घटना के कारण दक्षिण की ओर जाने वाले रास्ते को बंद रखा गया है।
विज्ञापन
पढ़ेः- बकिंघम पैलेस के बाहर शख्स ने किया पुलिसकर्मियों पर हमला
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि ये सभी वाहन जंक्शन 14, 15 के बीच एक ही दिशा में जा रहे थे। नार्थेम्पटनशायर पुलिस ने सिल्वरस्टोन में ब्रिटिश मोटो ग्रॉप्री की ओर जा रहे लोगों को अपनी यात्रा के लिए अधिक समय लेकर निकलने की सलाह दी है।