{"_id":"59c8a7974f1c1be4738b67b7","slug":"military-plane-of-the-italian-air-force-crashed-pilot-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटली: हजारों लोगों ने देखा प्लेन क्रैश का खौफनाक मंजर, पायलट की मौत ","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
इटली: हजारों लोगों ने देखा प्लेन क्रैश का खौफनाक मंजर, पायलट की मौत
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
Updated Mon, 25 Sep 2017 12:36 PM IST
विज्ञापन
इटैलियन एयर फोर्स के मिलिट्री एयर प्लेन के क्रैश होने की वजह से एक पायलट की मौत हो गई। रविवार को हुए इस हादसे को हजारों लोगों की भीड़ ने अपनी आंखों के सामने देखा। यह हादसा तब हुआ जब प्लेन सेंट्रल इटली में एक एयर शो का हिस्सा था।
विज्ञापन
आपको बता दें कि यूरोफाइटर जेट समुद्र के ऊपर उड़ रहा था, अचानक वह असंतुलित हो गया और समुद्र में गिर गया। एयर फोर्स ने घटना के फौरन बाद सर्च अभियान चलाया और पायलट का शव बरामद कर लिया।
विज्ञापन
पढ़ें: 50 साल पहले एयर इंडिया का प्लेन हुआ था क्रैश, अब मिल रहे बॉडी पार्ट!
विज्ञापन
हजारों लोगों की भीड़ इस एयरशो को देखने के लिए आयी थी। उनके सामने यह घटना हुई। कई लोगों ने इस घटना का लाइव वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया। एयर फोर्स के मुताबिक क्रैश हुआ जेट टेस्ट फ्लाइट डिपार्टमेंट का है और फ्लाइट समय के आखिरी पड़ाव के दौरान क्रैश हुआ।
हालांकि अभी तक प्लेन क्रैश होने का कारण नहीं पता चला है लेकिन जांच जारी है। इस वीडियो में देखिये आखिर किस तरह हुआ प्लेन क्रैश..