{"_id":"e355b200-098b-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"memory-card-will-work-one-hundred-million-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस करोड़ साल तक काम करेगा मैमोरी कार्ड","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
दस करोड़ साल तक काम करेगा मैमोरी कार्ड
लंदन/एजेंसी
Updated Fri, 28 Sep 2012 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाटा स्टोर करने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला डाटा कार्ड या मैमोरी कार्ड दस करोड़ साल तक सही सलामत रहेगा। सुनने में थोड़ा अटपटा लगे लेकिन इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद बनाने वाली जापानी कंपनी हिताची ने इस डाटा कार्ड को बनाने का दावा किया है। कंपनी के मुताबिक ये डाटा कार्ड चरम तापमान, आग और सुनामी में भी खराब नहीं होगा। कंपनी के मुताबिक इस कार्ड पर रसायनों और रेडियो तरंगों का भी कोई असर नहीं होगा। तापमान की बात करें तो ये एक हजार डिग्री सेिल्सयस तक का तापमान दो घंटे तक झेलने में सक्षम है।
कंपनी के मुताबिक इस डाटा कार्ड को बनाने में बेहद पतली और मजबूत क्वार्टज सीट का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ ही इसमें डाटा स्टोर करने के लिए बाइनरी सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी का कहना है कि क्वार्टज सीट के टूटने पर ही इसमें स्टोर डाटा को नुकसान पहुंचेगा। हालांकि कंपनी ने इस कार्ड को बाजार में उतारने की फिलहाल कोई योजना नहीं बनाई है लेकिन इसके विकास में लगे वैज्ञानिकों का कहना है कि पहले इस कॉर्ड को सरकारी एजेंसियों के लिए तैयार किया जाएगा।