{"_id":"119d78729e9c4c9a0aa29edb1cb95d74","slug":"mein-kampf-signed-hitler","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 लाख से ज्यादा में बिकी हिटलर की आत्मकथा","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
40 लाख से ज्यादा में बिकी हिटलर की आत्मकथा
Updated Sun, 02 Mar 2014 10:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर की आत्मकथा "माइन काम्फ़" की दो खंडों वाली एक प्रति लॉस एंजलिस में नीलामी के दौरान 64,850 अमेरिकी डॉलर यानि 40 लाख रुपए से ज़्यादा क़ीमत में बिकी।
विज्ञापन
दरअसल इसकी ख़ास बात यह थी कि इस पर एडोल्फ हिटलर के हस्ताक्षर हैं।
नीलामीकर्ता नाते सैंडर्स ने कहा कि ये पुस्तकें वर्ष 1925 और 1926 के दौर की है जिन्हें किसी अज्ञात अमेरिकी ने ख़रीदा है।
कपड़े वाले कवर वाली इस किताब की एक प्रति पहले संस्करण और दूसरी प्रति दूसरे संस्करण की है जिस पर हिटलर ने नाज़ी पार्टी के एक सदस्य और एसएस अधिकारी जोसेफ़ बावर के नाम के साथ कुछ लिखा था।
विज्ञापन
'नीलामी के लायक'
नाज़ी नेता ने बावर को इस किताब पर अपनी लिखावट के ज़रिए क्रिसमस की शुभकामनाएं दी थीं।
इस किताब के लिए ऑनलाइन बोली लगाने की प्रक्रिया 20,000 डॉलर से शुरू हुई और यह नीलामी गुरुवार की रात ख़त्म हुई। इस किताब के लिए 11 बोलियां लगीं।
1923 में अवैध तरीके से सरकार गिराने की कोशिश पर हिटलर को जेल हुई थी सज़ा दे दी गई। उन्होंने इस किताब उसी समय लिखा था। माइन काम्फ़ (मेरा संघर्ष) में यहूदी धर्म और साम्यवाद के ख़िलाफ़ विचार हैं।
विज्ञापन
हिटलर के जर्मनी का चांसलर बनने से पहले इस किताब के दो खंड वर्ष 1925 और 1926 में प्रकाशित हुए थे।
सैंडर्स जो ख़ुद को यहूदी बताते हैं, उन्होंने एक स्थानीय टेलीविज़न स्टेशन से कहा, "मुझे लगता है कि यह भले ही अच्छा न हो लेकिन फिर भी यह नीलामी के लायक है। इसे एक यादगार स्मृति चिन्ह और इतिहास का हिस्सा कहा जा सकता है।"