फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   measure your internet speed through these five ways

कैसे जांचते हैं आप इंटरनेट स्पीड, देखिए ये पांच तरीके

Tue, 18 Jun 2013 03:06 PM IST
Updated Tue, 18 Jun 2013 03:06 PM IST
विज्ञापन
measure your internet speed through these five ways

अपने इंटरनेट स्पीड की जांच कैसे करते हैं आप? कई लोग वेब पेज लोड होने में लगने वाले समय से स्पीड का अनुमान लगाते हैं तो कई यू-ट्यूब पर वीडियों की बफ़र स्पीड से इसका अंदाज़ा लगाते हैं।

विज्ञापन


लेकिन इंटरनेट पर ही कई ऐसी वेबसाइट मौजूद हैं जो आपकी इंटरनेट कनेक्टिविटी की जांच कर कुछ ही सेकेंड्स में बता सकती है कि आपकी मौजूदा अनुमानित इंटरनेट स्पीड कितनी है। अलग-अलग दिन कई बार स्पीड जांचकर आप अपनी औसत बैंडविथ जान सकते हैं।
विज्ञापन


दरअसल ये वेबसाइट्स आपके कंप्यूटर से अपने सर्वर तक कुछ डेटा भेजती है और उसमें लगने वाले समय को अंकित करती है। डेटा भेजने और सर्वर से जवाब आने के बीच लगने वाले समय से स्पीड का पता लगाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटरनेट कंपनियों की तरफ़ से किए जाने वाले स्पीड के दावों को भी परखने में ये वेब टूल्स काफ़ी कारगर साबित हो सकते हैं।

सबसे खास बात ये है कि इनमें से ज्यादातर वेबसाइट्स उपयोग के लिए कोई शुल्क नहीं लेतीं। तो लीजिए पेश है इंटरनेट स्पीड जांचने के पांच रास्ते।

स्पीडटेस्ट डॉट नेट
'स्पीडटेस्ट डॉट नेट' इस्तेमाल में काफ़ी तेज़ और सरल वेबसाइट है। इस वेबसाइट को खोलते ही जबरदस्त ग्राफ़िक्स के साथ आपकों स्पीड टेस्ट बटन दिखता है।

ये वेबसाइट खुद ही आपकी आईपी और इंटरनेट सर्विस देने वाली कंपनी का पता लगा लेती है और आपको नज़दीकी सर्वर से स्पीड टेस्ट कराती है।

ये टूल आइफ़ोन और एंड्रॉएड मोबाइल पर भी काम करता है, स्पीडटेस्ट ऐप आईट्यून्स और गूगल प्ले में उपलब्ध है।

स्पीडऑफ़ डॉट मी
'स्पीडऑफ़ डॉट मी' एक ऐसा इंटरनेट टूल है जिसके लिए फ्लैश प्लेयर या जावा की ज़रूरत नहीं होती। ये एचटीएमएल-5 पर काम करता है जिससे इसे लोड होने में कम समय लगता है।

इंटरनेट स्पीड जांचने के लिए स्पीडऑफ़ डॉट मी दुनियाभर में फैले अपने कुल 31 सर्वरों का इस्तेमाल करता है।

एचटीएमएल-5 पर चलने वाली ये वेबसाइट किसी भी कंप्यूटर या ब्राउज़र पर आसानी से खुल जाती है। इसे मोबाइल के ब्राउज़र से भी खोल सकते हैं।

स्पीकइज़ी स्पीडटेस्ट
'स्पीकइज़ी डॉट नेट बैंडविथ टेस्ट' में अपलोड और डाउनलोड स्पीड जांच सकता है।

इसके लिए यूज़र को वेबसाइट में मौजूद सर्वरों की सूची में से कोई एक सर्वर चुनना होता है और फिर शुरू हो जाता है टेस्ट।

सीनेट बैंडविथ मीटर
‘स्पीडटेस्ट डॉट मी’ की ही तरह ‘सीनेट बैंडविथ मीटर’ इंटरनेट की स्पीड जांचने वाला एक वेब टूल है।

ये टूल काफ़ी साधारण है और केवल डाउनलोड स्पीड बताता है। हालांकि इसके ग्राफिक्स अच्छे हैं।

ऑडिट माइ पीसी डॉट कॉम
'ऑडिट माइ पीसी' आपके इंटरनेट की डाउनलोड और अपलोड स्पीड जांच सकता है। इस टूल में आपको कई सर्वरों का ऑप्शन मिलेगा जिनपर आप अपना बैंडविथ जांच पाएंगे।

इसके जांच की प्रक्रिया काफ़ी सरल और तेज़ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed