फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   Man spends 43 years in wheelchair on wrong diagnosis

डॉक्टर की गलती पड़ी भारी, व्हीलचेयर पर बिताने पड़े 43 साल

Mon, 26 Sep 2016 05:06 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 26 Sep 2016 05:06 PM IST
विज्ञापन
Man spends 43 years in wheelchair on wrong diagnosis
- फोटो : डेली मेल
पुर्तगाल में एक शख्स को डॉक्टर की गलती से 43 साल व्हीलचेयर पर बिताने पड़े लेकिन अब वह आराम से चल रहा है। एक स्थानीय समाचारपत्र के मुताबिक, रुफीनो बोरेगो जब 13 साल का था तो डॉक्टरों ने उसे मस्क्युलर डिस्ट्रॉफी की असाध्य बीमारी से पीड़ित बताया। 
विज्ञापन


इस बीमारी की वजह से शरीर की मांसपेशियां कमजोर पड़ जाती है जिसके चलते इंसान चलने-फिरने में असमर्थ हो जाता है। चूकिं डॉक्टर ने इसे लाइलाज बीमारी बताया इसलिए रुफीनो बोरेगो ने इसे अपनी किस्मत मानकर स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन


इस गलत जांच के चलते चार दशक से अधिक समय तक इस शख्स को व्हीलचेयर पर बिताना पड़ा लेकिन 2010 में एक न्यूरोलॉजिस्ट ने देखकर बताया कि वह दरअसल एक अन्य बीमारी मायस्थेनिया से पीड़ित है और उसमें भी मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीमारी का इलाज साधारण अस्थमा की दवाओं से हो जाता है। अब 61 साल का रुफीनो सामान्य जिंदगी जी रहा है। लेकिन कहा जा रहा है कि मायस्थेनिया नामक बीमारी के बारे में चिकित्सकों को 1960 में ज्यादा जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed