{"_id":"bfea3a28-5668-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"malala-discharged-from-uk-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलाला को अस्पताल से छुट्टी मिली","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
मलाला को अस्पताल से छुट्टी मिली
बीबीसी हिंदी
Updated Fri, 04 Jan 2013 05:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालिबानी हमले में निशाना बनी पाकिस्तानी लड़की मलाला यूसुफजई को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। लड़कियों की पढ़ाई-लिखाई और दूसरे अधिकारों को लेकर बहुत मुखर रहीं मलाला को तालिबान ने गोली मारी थी लेकिन वो बच गईं।
विज्ञापन
गोली लगने के बाद उन्हें इलाज के लिए ब्रिटेन के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अस्पताल से छुट्टी के बाद वो वेस्ट मिडलैंड जा रही हैं जहां उनका परिवार ठहरा हुआ है। अस्पताल ने कहा है कि जनवरी या फरवरी में उनके सिर के एक हिस्से की सर्जरी की जाएगी।
विज्ञापन
'अस्पताल आना जारी रहेगा'
चिकित्सकों ने कहा है कि उनकी बांईं आंख के ऊपर लगी गोली उनके भेजे को छूती हुई निकल गई थी। बर्मिंघम के अस्पताल ने अपने बयान में कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि अस्पताल से छुट्टी के बाद भी उनकी सेहत में सुधार जारी रहेगा।
विज्ञापन
डॉक्टर डेव रॉसर ने कहा है कि मलाला एक बहुत बहादुर लड़की हैं और लोगों की देखभाल से उनकी सेहत में बहुत सुधार आया है। उन्होंने कहा मलाला अस्पताल आती रहेंगी जहां चिकित्सकों की टीम उनका इलाज करेगी।
पाकिस्तान की सरकार ने बुधवार को घोषणा की थी कि मलाला के पिता को बर्मिंघम में नौकरी दे दी गई है।