{"_id":"f550043511c377cac42b543e402d8c3b","slug":"mahatma-gandhi-statue-will-be-in-front-of-london-parliament","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंदन: संसद के सामने लगेगी गांधी प्रतिमा","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
लंदन: संसद के सामने लगेगी गांधी प्रतिमा
Updated Tue, 08 Jul 2014 06:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंदन के पार्लियामेंट स्क्वायर पर महात्मा गांधी की प्रतिमा लगाई जाएगी। ब्रिटेन के विदेश मंत्री विलियम हेग और वित्त मंत्री जॉर्ज ऑसबर्न ने ये घोषणा की है। दोनों नेता भारत के दो दिवसीय दौरे पर हैं।
विज्ञापन
ब्रितानी नेताओं की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि महात्मा गांधी ने पूरी दुनिया में अहिंसक नागरिक अधिकार आंदोलनों को प्रेरित किया है।
इस बयान में कहा गया है, "अपने लोकतंत्र के प्रतीक स्थल पर इस महान व्यक्ति की प्रतिमा लगाना बिल्कुल उचित है। इससे हमें उनके आदर्शों और उनकी शिक्षाओं पर चलने की प्रेरणा मिलेगी।"
विज्ञापन
बयान में कहा गया है कि गांधी का लंदन से विशेष जुड़ाव है। लंदन में पढ़ने वाले ढेरों भारतीयों की तरह गांधी ने भी वहां रहकर पढ़ाई की।
यह प्रतिमा अगले साल के शुरुआती महीनों में लगाई जाएगी। प्रतिमा बनाने के लिए प्रतिष्ठित शिल्पकार फिलिप जैक्सन से संपर्क किया गया है। महात्मा गांधी की प्रतिमा पार्लियामेंट स्क्वायर पर लगाई जाने वाली 11वीं प्रतिमा होगी।
विज्ञापन