{"_id":"a8d22f10-08d6-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"madrid-protesters-march-again-as-spain-braces-for-cuts","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पेन में फिर हुए विरोध प्रदर्शन ","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
स्पेन में फिर हुए विरोध प्रदर्शन
मेड्रिड/एजेंसी
Updated Fri, 28 Sep 2012 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्थिक राहत और बढ़ते आर्थिक संकट के बीच स्पेन में हजारों लोगों ने वहां की संसद के निकट बुधवार को लगातार दूसरी रात भी विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी ‘सरकार इस्तीफा दो’ और ‘हम भयभीत नहीं हैं’ जैसे नारे लगा रहे थे। प्रदर्शनकारियों की प्लाजा डी नेप्टयूनन में पुलिस से झड़प भी हुई। मेड्रिड के इसी क्षेत्र में मंगलवार को अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज किया और उन्हें तितर-बितर करने के लिए रबर की गोलियां चलाई थीं।
एक प्रदर्शनकारी 30 वर्षीय इंजीनियर एंजेल एलकेड ने कहा कि मैं यहां आया हूं और मैं प्रतिदिन इस व्यवस्था को हटाने के लिए आउंगा। एक अन्य प्रदर्शनकारी 26 वर्षीय कैमरन लोपेज ने कहा कि मौजूदा सरकार पिछली सरकार के मुकाबले खराब है। वह अपने विशेषाधिकारों, शानो शौकत को बनाए रखना चाहती है और सार्वजनिक स्वास्थ्य और शिक्षा पर होने वाले खर्च में कटौती करती है। बहरहाल, इस प्रदर्शन से अंतरराष्ट्रीय सहायता हासिल करने की कोशिश कर रहे प्रधानमंत्री मारिनो राजॉय के सामने समस्याएं खड़ी हो सकती हैं।