फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   lost jobs after commenting on gay marriage

समलैंगिक विवाह पर टिप्पणी से पद गंवाया

Sat, 17 Nov 2012 01:01 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Sat, 17 Nov 2012 01:01 PM IST
विज्ञापन
lost jobs after commenting on gay marriage

समलैंगिक विवाह के बारे में फेसबुक पर टिप्पणी करने की वजह से कंपनी में मैनेजर का पद से हटाए जाने वाले एक ब्रितानी नागरिक एडरिएन स्मिथ को अदालत ने बड़ी राहत दी है।

विज्ञापन


लंदन की अदालत ने स्मिथ के पक्ष में फैसला सुनाते हुए उनकी कंपनी ‘ट्रैफोर्ड हाउसिंग ट्रस्ट’ को फटकार लगाई है और इस हरकत को कर्मचारी अनुबंध कानून का उल्लंघन बताया है।
विज्ञापन


स्मिथ 55 वर्षीय हैं और बोल्टन के निवासी हैं। उन्होंने फरवरी 2011 में बीबीसी पर छपी समलैंगिक विवाह की एक रिपोर्ट पर टिप्पणी की थी।

मामला और सज़ा
स्मिथ ने बीबीसी की खबर पर टिप्पणी में कहा था, "यदि चर्च में समलैंगिक विवाह की अनुमति मिले तो ये बराबरी के सिद्धांत को कुछ ज्यादा ही प्राथमिकता देने की तरह होगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद कंपनी ने उनपर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उनके वेतन में 40 फीसदी की कटौती की थी और उन्हें मैनेजर के पद से हटा दिया था। स्मिथ ने इसके बाद अदालत का दरवाजा खटखटाया और कंपनी पर मानवाधिकार हनन का भी आरोप लगाया।

लंदन की अदालत में सुनवाई के दौरान स्मिथ ने कहा, “कुछ चीजों ने ब्रिटेन के माहौल में जहर फैला दिया है, जहां मेरे जैसे सच्चे आदमी को सजा दी जाती है जो शादी जैसे महत्वपूर्ण मसले पर व्यवहारिक टिप्पणी करता है।

उन्होंने कहा, “मैं आज जीत गया हूं लेकिन कल क्या लेकर आएगा? मैं बिल्कुल डरा हुआ हूं।।।प्रधानमंत्री एक ऐसे समाज का निर्माण करना चाहते हैं जहां मेरे जैसे पारंपरिक विवाह के समर्थकों को समाज के हाशिए पर ला खड़ा किया जाएगा?"


अदालत का कहना था कि स्मिथ ने कुछ भी गलत काम नहीं किया था जिसकी वजह से उन्हें दोषी बताया जाता। साथ ही उन्हें मैनेजर पद से हटाना और उनके वेतन में कटोती करना भी गलत था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed