{"_id":"5934ccd14f1c1b1e10bdd476","slug":"london-pm-theresa-may-said-the-vote-would-take-place-as-scheduled-despite-of-terrorist-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंदन: PM थेरेसा बोलीं- आतंकी हमलों से लोकतंत्र को फर्क नहीं पड़ता, तय समय पर होंगे चुनाव","category":{"title":"Europe","title_hn":"यूरोप","slug":"europe"}}
लंदन: PM थेरेसा बोलीं- आतंकी हमलों से लोकतंत्र को फर्क नहीं पड़ता, तय समय पर होंगे चुनाव
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
Updated Mon, 05 Jun 2017 09:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकी हमलों की लगातार मार झेल रही ब्रिटेन की राजधानी लंदन को वहां की प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने भरोसेमंद संदेश दिया है। उन्होंने रविवार को कहा कि बस अब बहुत हुआ इससे आगे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आतंकी हमलों का सीधा असर वहां होने वाले आम चुनावों पर पड़ रहा है, जिसके चलते राजनीतिक पार्टियों ने अपने कैंपेनिंग प्रोसेस को धीमा कर दिया है।
विज्ञापन
इस पर थेरेसा ने कहा कि लंदन इन हमलों से नहीं डरने वाला है और आम चुनाव अपने तय दिन पर ही होंगे। उन्होंने ये भी साफ किया है कि इन हिंसात्मक कदमों से देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर कोई असर नहीं पड़ेगा। दरअसल, शनिवार की लंदन में हुए आतंकी हमले में 7 लोगों को मौत हो गई है, जिसकी जिम्मेदारीकुख्यात आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने ली है।
विज्ञापन
इन हमलों के बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए न सिर्फ 3 संदिग्धों को मार गिराया, बल्कि 14 लोगों को गिरफ्तार भी किया है। मौके पर मौजूद चश्मदीद ने बताया कि वैन की रफ्तार 50 मील से ज्यादा की थी। डेलीमेल की खबर के मुताबिक हमलावरों ने हमला करने से पहले 'अल्लाह' का नाम लिया था।
विज्ञापन