फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   London attack: Islamic State claims responsibility

आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली लंदन हमलों की जिम्मेदारी

Mon, 05 Jun 2017 08:32 AM IST
amarujala.com, Presented By: मोहित
amarujala.com, Presented By: मोहित Updated Mon, 05 Jun 2017 08:32 AM IST
विज्ञापन
London attack: Islamic State claims responsibility
- फोटो : File Photo

शनिवार की रात ब्रिटेन की राजधानी लंदन में हुए एक के बाद एक हमलों की जिम्मेदारी कुख्यात आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने ली है। इन हमलों में 7 लोगों मारे गए और कई लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन


अमाक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, 'शनिवार को लंदन हमले को इस्लामिक स्टेट के सेनानियों की एक टुकड़ी ने अंजाम दिया।'

 इन हमलों के बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए न सिर्फ 3 संदिग्धों को मार गिराया, बल्कि 14 लोगों को गिरफ्तार भी किया है। मौके पर मौजूद चश्मदीद ने बताया कि वैन की रफ्तार 50 मील से ज्यादा की थी। डेलीमेल की खबर के मुताबिक हमलावरों ने हमला करने से पहले 'अल्लाह' का नाम लिया था।  
विज्ञापन


बता दें कि काफी संख्या में लोग इस मशहूर ब्रिज पर चहलकदमी कर रहे थे कि तभी एक अनियंत्रित वैन ने लोगों को टक्कर मारनी शुरू कर दी। जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई।  वहीं हमले के बाद ब्रिज की ओर आने वाले सभी रास्तों और लंदन के अंडरग्राउंड ट्रेन स्टेशन को बंद करवा दिया गया है। इसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी घटना ब्रिज के ही पास एक रेस्तरां की है जहां एक शख्स ने वहां खाना खा रहे लोगों पर चाकू से वार किए। इस दौरान वह चाकू को लहरा रहा था जिससे वहां मौजूद लोगों के बीच भगदड़ मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed