फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Europe ›   london acid attack

'तेजाब में जल गई थी जीने की उम्मीद'

Mon, 04 Feb 2013 03:13 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Mon, 04 Feb 2013 03:13 PM IST
विज्ञापन
london acid attack

पिछले साल दिसंबर में पूर्वी लंदन में नाओमी ओनी के चेहरे पर तेजाब फेंका गया तो उनकी जीने की कोई तमन्ना नहीं बची थी। हालांकि अब अपनी तमाम मुश्किलों के बावजूद वो सकारात्मक नजरिया रखती हैं।

विज्ञापन


जब बीस वर्षीय नाओमी 30 दिसंबर को लॉज एवेन्यू इलाके में एक बस से उतरी तो किसी नकाबपोश ने उनके चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। इसके बाद उन्हें कई सर्जरी करानी पड़ीं और अब वो अपनी चोटों से उबर रही हैं।
विज्ञापन


वो बताती हैं कि मुझे कभी अपने जीवन में इतना डर नहीं लगा था। मुझे पता चला कि ये तेजाब है। इसके बाद जब मैंने अपना चेहरा देखा तो जीने की कोई इच्छा नहीं बची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले के बाद खुद को आईने में देखने पर ओनी को सदमा लगा। वो बताती हैं कि मेरा चेहरा काला था। मेरी आंखें सूजी हुई थीं और मेरी आंखें कटी हुई थीं। मुझे लगा कि मेरी आंखों की रोशनी चली जाएगी। मैं बहुत डरी हुई थी।

अपनी इन गंभीर चोटों के बावजूद ओनी अब सकारात्मक सोच रखती हैं। लेकिन उनका मानना है कि इससे भी कहीं बुरा हो सकता था। वो कहती हैं कि वो व्यक्ति नाकाम रहा, भले ही उसका इरादा कुछ भी रहा हो। ईश्वर ने किसी वजह से ही मुझे जिंदगी दी है और इसीलिए मेरी जिंदगी चल रही है।

भाग्यशाली
ओनी ने बीबीसी को बताया कि वो काम के बाद स्थानीय समय के अनुसार आधी रात के आसपास घर लौट रही थी कि ये हमला हुआ। वो बताती हैं कि मैं बस से उतरी और अपने घर जाने के लिए सड़क पार करने वाली थी कि मैं महसूस किया कि कोई मेरे पीछे हैं।

मैंने मुड़कर देखा। मुझे लगा कि कोई महिला है जिसने हिजाब पहन रखा है। इसके बाद लगा कि मेरे चेहरे पर कुछ फेंका गया है जो फैल गया। वो आगे बताती हैं कि मैं दर्द से चीखती हुई अपने घर पहुंची और चिल्ला रही थी तेजाब, तेजाब, तेजाब। इससे पहले कि मुझे जलन होती, मैं समझ गई थी कि ये तेजाब है। मैंने सोचा कि कोई था जो मुझे मारना चाहता था।

अब ओनी अस्पताल से घर पहुंच चुकी हैं। ओनी खुद को भाग्यशाली मानती हैं क्योंकि इस हमले में उनकी आंखों की रोशनी भी जा सकती थी। लेकिन वो अब भी ये नहीं समझ पा रही हैं कि उन्हें कौन मारना चाहता था।


वो कहती हैं कि बिल्कुल नहीं जानती कि किसी ने मेरे साथ ऐसा क्यों किया। मैं भी रोज खुद से यही सवाल पूछती हूं। मैं ही क्यों? मैंने ऐसा क्या किया है? मैं भी नहीं समझ पाई हूं? पुलिस भी इस पहेली को नहीं समझा पा रही है और इसलिए कोई गिरफ्तारी भी नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed